Sini Shetty: आंखों में चमक, चेहरे पर कॉन्फिडेंस...Miss World 2024 Finale से पहले सिनी शेट्टी का दिखा ग्लैमरस अंदाज

Sini Shetty Photos: आज मिस वर्ल्ड 2024 का फाइनल है और सिनी शेट्टी भारत को इस ब्यूटी पेजेंट में रिप्रेजेंट कर रही हैं. इन दिनों सिनी शेट्टी सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई हैं. वहीं अब मिस वर्ल्ड 2024 के फाइनल्स से एक दिन पहले सिनी ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जो जमकर वायरल हो रही हैं.

प्राची टंडन Sat, 09 Mar 2024-9:54 am,
1/5

सिनी शेट्टी कर रहीं इंडिया को रिप्रेजेंट

मिस वर्ल्ड 2024 फाइनल्स से पहले वुमेन्स डे के मौके पर सिनी शेट्टी ने ब्लैक कलर में अपना ग्लैमरस अंदाज दिखाया है. सिनी शेट्टी ने लेटेस्ट फोटोज में ब्लैक कलर की हाई स्लिट ड्रेस कैरी की थी. सिनी की हाई स्लिट ड्रेस में नेक और स्लीव्स नेट की बनी थीं. सिनी ने ब्लैक ड्रेस के साथ मैचिंग हाई हील्स कैरी की थीं.

2/5

सिनी शेट्टी ने सटल ब्राउन शेड मेकअप के साथ बेहद ही लाइट कलर की लिपस्टिक कैरी की थी. और बालों को बीच से पार्टिशन करके वेवी लुक में ओपन छोड़ा था. सिनी शेट्टी ने अपने ग्लैमरस लुक में किसी तरह की हैवी ज्वेलरी कैरी नहीं की थीं. 

3/5

सिनी शेट्टी नई फोटोज

सिनी शेट्टी का जन्म साल 2003 मुंबई में हुआ था, और उनकी पढ़ाई-लिखाई भी वहीं हुई है. सिनी की फैमिली कर्नाटक की रहने  वाली और उन्होंने अकाउंट्स और फाइनेंस में ग्रेजुएशन किया है. 

4/5

सिनी शेट्टी प्रोफाइल

सिनी शेट्टी फेमिस मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 रह चुकी हैं. पढ़ाई के साथ-साथ सिनी शेट्टी एक बेहतरीन भरतनाट्यम डांसर भी हैं.  रिपोर्ट्स की मानें तो सिनी ने महज 4 साल की उम्र से डांस करना शुरू कर दिया था.

5/5

मिस इंडिया वर्ल्ड रह चुकीं सिनी शेट्टी

फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 रह चुकीं सिनी शेट्टी बॉलीवुड की बहुत बड़ी फैन हैं. सिनी ने मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट में डांस परफॉर्मेंस राउंड के दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन के सॉन्ग पर परफॉर्म किया था. वहीं आज मिस वर्ल्ड 2024 फिनाले के दिन पूरा देश सिनी के जीतने की उम्मीद लगाए बैठा है. 

ZEENEWS TRENDING STORIES

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link