19 फरवरी से यशोदा हॉस्पिटल कौशाम्बी में भर्ती केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय का स्वास्थ्य हाल चाल लेने  जनरल वी के सिंह पहुंचे. हॉस्पिटल के सी एम डी डॉ पी एन अरोड़ा ने जनरल वी के सिंह का स्वागत किया और डॉ महेंद्र नाथ पांडेय के चिकित्सा कछ में उन्हें साथ ले कर गए जहां जनरल वी के सिंह ने उनका हाल चाल जाना. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

डॉ पांडेय ने बताया कि वह अब पहले से अच्छा महसूस कर रहे हैं और घुटना प्रत्यारोपण के बाद चल फिर भी पा रहे हैं. डॉ महेंद्र नाथ पांडेय का घुटना प्रत्यारोपण आपरेशन 19 फरवरी को हुआ है और अब वह स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं. इलाज कर रही  डॉक्टरों की टीम ने बताया उनकी रिकवरी अच्छे से हो रही है और उन्हें हॉस्पिटल से जल्द ही छुट्टी दे दी जायेगी.
 
डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने डॉ पी एन अरोड़ा का आभार प्रकट किया और हॉस्पिटल के डॉक्टरों, नर्सों और स्टाफ की उनका अच्छे से ध्यान रखने के लिए धन्यवाद किया. उन्होंने हॉस्पिटल की फिजियोथिरैपी टीम की भी बहुत तारीफ की.


हिंदी ख़बरों के लिए भारत की पहली पसंद ZeeHindi.com- सबसे पहले, सबसे आगे