Chand nikalne ka time today : सुहागिन महिलाओं को करवा चौथ व्रत का इंतजार रहता है, जिसमें वे अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए पूरे दिन निर्जला व्रत करती हैं. आज 20 अक्‍टूबर को सुबह सरगी खाकर करवा चौथ व्रत शुरू हुआ, जो चांद दिखने के बाद पूरा हो गया है. अयोध्या से लेकर शिमला तक कई शहरों में चांद आकाश में दिखने लगा है. कई बार चांद नजर ना आने की स्थिति में इंतजार काफी लंबा हो जाता है. यही वजह है कि करवा चौथ का व्रत सबसे कठिन माने गए व्रत में से एक है.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

यह भी पढ़ें: श्रीकृष्‍ण चाहते तो बच जाता अभिमन्‍यु, क्‍यों जरूरी थी अर्जुन के 16 साल के बेटे की मृत्‍यु?


शिव-गौरी की होती है पूजा


पति-पत्नी के प्रेम और अटूट रिश्ते के प्रतीक करवा चौथ के व्रत के दिन भगवान गणेश, भगवान शिव और गौरी मां की पूजा की जाती है. पूजा में करवा का बड़ा महत्‍व है. इस साल करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त 20 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 45 मिनट से लेकर शाम को 7 बजकर 01 मिनट तक रहेगा. वहीं चंद्रोदय शाम 7 बजकर 55 मिनट पर होगा. लेकिन अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय समय में कुछ अंतर रहेगा.


यह भी पढ़ें: दिवाली से पहले दिवाला निकालेंगे ये 7 दिन, जन्‍मतारीख से जानें यह सप्‍ताह शुभ या अशुभ?


करवा चौथ का चांद कब निकलेगा?


शहर    समय
दिल्ली    रात 07:53
नोएडा    रात 07:52
मुंबई    रात 08:36
कोलकाता    रात 07:22
चंडीगढ़    रात 07:48
पंजाब    रात 07:48
जम्मू    रात 07:52
लुधियाना    रात 07:52
देहरादून    रात 07:24


यह भी पढ़ें: कब, कैसे और कहां से शुरू हुई करवा चौथ मनाने की परंपरा?


शिमला    रात 07:47
पटना    रात 07:29
लखनऊ    रात 07:42
कानपुर    रात 07:47
प्रयागराज    रात 07:42
इंदौर    रात 08:15
भोपाल    रात 08:07
अहमदाबाद    रात 08:27
चेन्नई    रात 08:18
बंगलूरू    रात 08:30
जयपुर    रात 08:05
रायपुर    रात 07:43


यह भी पढ़ें: 70 साल बाद करवा चौथ पर शनि का दुर्लभ योग, 3 राशि वालों की हर मुराद पूरी करेगा 'चांद'
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)