Falgun Month Start End Date 2023: फाल्गुन महीने को आम बोलचाल की भाषा में फागुन का महीना भी कहते हैं. इस महीने हिंदू धर्म के प्रमुख पर्व महाशिवरात्रि और होली मनाए जाते हैं. इस साल फाल्‍गुन महीना आज 6 फरवरी 2023 से शुरू हो रहा है और 7 मार्च 2023 तक चलेगा. हिंदू कैलेंडर में फाल्‍गुन महीना 12वां महीना होता है. इस महीने में भगवान शिव, भगवान श्रीकृष्‍ण और चंद्र देव की पूजा-उपासना का महीना होता है. इस महीने होली, महाशिवरात्रि आदि प्रमुख व्रत-त्‍योहार मनाए जाते हैं. खासतौर पर मथुरा-वृंदावन में तो पूरे फाल्‍गुन महीने में होली का उत्‍सव चलता है. इसके अलावा भी कई प्रमुख व्रत-त्‍योहार मनाए जाते हैं. हिंदू धर्म में फाल्‍गुन का महीना बहुत शुभ और पवित्र माना गया है. फाल्‍गुन महीने को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं. जिनका जरूर पालन करना चाहिए. इससे कई तरह का लाभ है. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

फाल्गुन माह के व्रत-त्योहार 


9 फरवरी-  संकष्टी चतुर्थी व्रत, कृष्‍ण पक्ष की चतुर्थी
12 फरवरी-  यशोदा जयंती
13 फरवरी-  शबरी जयंती
14 फरवरी-  जानकी जयंती
16 फरवरी-  विजया एकादशी
18 फरवरी-  महाशिवरात्रि, वैद्यनाथ जयंती, शनि प्रदोष व्रत
19 फरवरी-  पंचक प्रारंभ
20 फरवरी-  फाल्गुन अमावस्या (सोमवती अमावस्या)
22 फरवरी-  फुलैरा दूज
23 फरवरी-  विनायक चतुर्थी
24 फरवरी-  पंचक समाप्त, माता शबरी जयंती
27 फरवरी-  होलाष्टक प्रारंभ
3 मार्च-  आमलकी एकादशी, रंगभरी एकादशी
4 मार्च-  प्रदोष व्रत, गोविंद द्वादशी
7 मार्च-  होलिका दहन
8 मार्च-  होलाष्टक समाप्त, होली, फाल्गुन मास समाप्त


फाल्गुन मास में क्या करें क्या न करें 


- फाल्‍गुन महीने में ठंडे पानी या सामान्‍य पानी से स्‍नान करना चाहिए. इस महीने में गरम पानी से स्‍नान करना बहुत नुकसान देता है. 


- फाल्‍गुन महीने में अनाज की बजाय फलाहार ज्‍यादा करना चाहिए. इस महीने में ज्‍यादा अनाज नहीं खाना चाहिए. 


- फाल्‍गुन महीना रंगों का महीना है. इसी महीने रंगों का त्‍योहार होली भी मनाया जाता है. इसलिए इस महीने रंग-बिरंगे कपड़े पहनना बहुत अच्‍छा होता है. 


- फाल्‍गुन महीने में भगवान शिव और भगवान श्री कृष्ण की नियमित पूजा जरूर करें. 


- फाल्‍गुन महीने को बहुत पवित्र माना गया है. इस महीने में मांस-मछली या नशीली चीजों का सेवन बिल्कुल न करें. ना ही किसी से बुरा बर्ताव करें. 


(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)


अपनी फ्री कुंडली पाने के लिए यहां क्लिक करें