जकार्ता/ पालेमबांग : पहले दिन एक गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद आज (20 अगस्त) दूसरे दिन भी भारतीय खिलाड़ियों के पास मेडल जीतने का मौका होगा. पहलवान बजरंग पूनिया ने अपने करियर की ढलान पर खड़े सुशील कुमार की सारी चमक छीनते हुए 18वें एशियाई खेलों में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया जबकि निशानेबाजों की झोली में महज एक कांस्य पदक गिरा. सोमवार को कबड्डी की टीमें अपने आगे के मुकाबले के लिए मैदान में उतरेंगी. वहीं, भारत के पास आज निशानेबाजी में भी मेडल की दावेदारी है. बैडमिंटन में महिला टीम अभियान की शुरुआत करेगी. 18वें एशियाई खेलों में प्रतिस्पर्धा के दूसरे दिन आज विभिन्न खेलों में भारतीय खिलाड़ियों और टीमों का कार्यक्रम इस प्रकार है.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

(सभी भारतीय समय अनुसार) 


बैडमिंटन: 


महिला टीम स्पर्धा: सुबह आठ बजे से : भारत बनाम जापान 


पुरुषों की टीम क्वार्टर फाइनल: दोपहर एक बजे से: भारत बनाम इंडोनेशिया 


बास्केटबॉल: 


महिला प्रारंभिक दौर मैच: सुबह नौ बजे से : भारत बनाम एकीकृत कोरिया 


हैंडबॉल: 


पुरुष हैंडबॉल: सुबह 10 बजे: भारत बनाम मलेशिया 


हॉकी: शाम सात बजे: पुरुष टीम का पूल मैच 


कबड्डी: 


महिला टीम मैच : सुबह 8:40 बजे से: भारत बनाम थाईलैंड 


पुरुषों टीम मैंच: दोपहर 3 बजे से : भारत बनाम दक्षिण कोरिया 


सेपकटेकरा: 


पुरुष रेगु टीम के प्रारंभिक दौर का मुकाबला: सुबह आठ बजे: भारत बनाम ईरान 


दोपहर दो बजे: भारत बनाम इंडोनेशिया 


महिला रेगु टीम के प्रारंभिक दौर का मुकाबला: 11 बजे: भारत बनाम लाओ 


निशानेबाजी: 


महिला ट्रैप स्पर्धा क्वालीफाइंग मुकाबले: सुबह सात बजे से : श्रेयसी सिंह, सीमा तोमर 


पुरुष 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफाइंग मुकाबले: सुबह 6:30 बजे से: रवि कुमार, दीपक कुमार 


पुरुष ट्रैप क्वालीफाइंग मुकाबले: सुबह 8 बजे से : मानवजीत सिंह संधू 


महिला 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफाइंग मुकाबले: सुबह 8:30 बजे से : एलावेनील वालारिवान, अपूर्वी चंदेला 


तैराकी: 


पुरुषों का 800 मीटर फ्रीस्टाइल क्वालीफाइंग: सुबह आठ बजे से : एद्वैत पेज 


पुरुषों का 50 मीटर बैकस्ट्रोक: सुबह 8:22 से :श्रीहति नटराज, अरविंद मनी 


पुरुषों का 200 मीटर व्यक्तिगत मेडली क्वलीफाइंग: सुबह 7:45 से: नील रॉय 


पुरुषों का 4 गुणा 200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले क्वालीफाइंग: सुबह 9:15 से 


ताइक्वांडो: 


महिला 53 किलो: सुबह 9 बजे: लतीका भंडारी 


टेनिस: सुबह 9 बजे से : 


पुरुष एकल: प्रजनन गुनेश्वरण बनाम एम रिफ्की फित्रियादी 


रामकुमार रामनाथन बनाम किट हांग वोंग 


पुरुषों युगल: 


रोहन बोपन्ना / दिविज शरण बनाम आईए सुसानतों / डीए सुसानतों 


सुमित नागल / रामकुमार रामनाथन बनाम अभिषेक बस्तोला / एसबी बाजराचार्य 


महिला एकल: 


अंकिता रैना बनाम बीट्राइस गुम्युलिया 


करमण कौर थांडी बनाम जर्गल अल्तासर्नाई 


मिश्रित युगल : 


रोहन बोपन्ना / प्रार्थना थंबारे 


महिला युगल: 


अंकिता रैना / प्रार्थना थंबेर बनाम एसएम खान / यू सुहेल 


वालीबॉल: 


पुरुषों का प्रारंभिक दौर: दोपहर 2:30 बजे : भारत बनाम हांगकांग 


वुशु: सुबह 6 बजे से शुरू 


पुरुष सैंडा -56 किलो : संतोष कुमार बनाम जैद अली वेजा 


पुरुष सैंडा -60 किलो : भानु प्रताप सिंह बनाम फोरोद जाफरी 


नरेंद्र ग्रेवाल बनाम जूनियर क्लेमेंटे तबुगारा 


कुश्ती: 12 बजे से शुरू 


पुरुष: 


सुमित 125 किलो 


महिला: 


विनेश फोगट 50 किलो 


पिंकी 53 किलो 


पूजा ढांडा 57 किलो 


साक्षी मलिक 62 किलो