नई दिल्लीः टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आज जन्मदिन है. माही आज 36 साल के हो गए है. 7 जुलाई 1981 में झारखंड के रांची में पैदा हुए माही ने भारतीय क्रिकेट को जिन ऊंचाईयों पर पहुंचाया वो ऐतिहासिक है. एम एस धोनी भारत को भारत का सबसे सफल कप्तान यू हीं नहीं कहा जाता है. धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता. यही नहीं धोनी के कार्यकाल के दौरान ही टीम इंडिया लंबे समय तक टेस्ट क्रिकेट में दुनिया की नंबर एक टीम बनी रही. हालांकि अब ये शेर बूढ़ा हो चला है, लेकिन अभी भी फैंस की नजरों में धोनी ही सर्वश्रेष्ठ हैं. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

 



 



 



 



 



 



 



 


धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल में काफी परचम लहराए. चेन्नई ने दो आईपीएल ट्रॉफी जीती, 1 चैंपियंस लीग अपने नाम की और सबसे ज्यादा बार आईपीएल के फाइनल में पहुंचने का भी रिकॉर्ड उनके नाम है. हैप्पी बर्थडे महेंद्र सिंह धोनी.