How To Make egg hair mask: अंडा एक ऐसा फूड है जोकि आपकी सेहत के साथ-साथ स्किन और बालों के लिए भी बेहद लाभकारी होता है। इसलिए आज हम आपके लिए अंडा हेयर मास्क बनाने की विधि लेकर आए हैं। अंडा प्रोटीन की अच्छी मात्रा से भरपूर होता है। इसलिए इससे आपके बालों को संपूर्ण पोषण मिलता है।

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

अंडे की जर्दी आपके बालों को मजबूत और शाइनी बनाने में मदद करती है। इसके साथ ही इससे आपके बालों की ग्रोथ भी अच्छी हो जाता है। अंडा आपके बालों के रूखेपन और डेंड्रफ की समस्या में भी बेहद कारगर होता है, तो चलिए जानते हैं एग हेयर मास्क (How To Make egg hair mask) बनाने की विधि-


एग हेयर मास्क बनाने की आवश्यक सामग्री- 

अंडे की जर्दी 3 
नारियल तेल थोड़ा सा 


एग हेयर मास्क कैसे बनाएं? (How To Make egg hair mask)


 
एग हेयर मास्क को बनाने के लिए आप सबसे एक बाउल में 3 अंडे फोड़ लें।
इसके बाद आप अंडे की जर्दी को अलग कर लें। 
फिर आप इसमें थोड़ा सा नारियल का तेल डालें। 
इसके बाद आप इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से फेंट लें। 
अब आपका एग हेयर मास्क बनकर तैयार हो चुका है। 


एग हेयर मास्क कैसे करें इस्तेमाल? (How To use egg hair mask) 

एग हेयर मास्क को आप एक हेयर ब्रश से स्कैल्प और जड़ों में अच्छे से लगाएं। 
फिर आप किसी पॉलिथिन से बालों को अच्छी तरह से कवर कर लें।
इसके बाद आप इस हेयर मास्क को कम से कम 1 घंटे तक लगाकर रखें।
फिर आप ठंडे पानी से हेयर वॉश करके साफ कर लें।