Comparison of Indian and Pakistan Navies: भारत ने पिछले दिनों अपनी चौथी न्यूक्लियर सबमरीन को गुपचुप समंदर में उतारा लेकिन खबर तो बाहर आनी थी. जब ये खबर पाकिस्तान पहुंची तो उसके पैर कांपने लगे. पाकिस्तान के पुराने नेवल ऑफिसर अब सोशल मीडिया में ये मानने में भी गुरेज नहीं कर रहे हैं कि भारत के आगे पाकिस्तान कुछ भी नहीं है और भारत की नेवी पाकिस्तान नेवी से कई गुना ताकतवर है.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

समंदर में भारत की बढ़ती ताकत से PAK परेशान


समंदर में बढ़ी भारत की ताकत तो पाकिस्तान में हाय तौबा शुरू हो गई. जल-थल-नभ में भारतीय सेना के बढ़ते पराक्रम ने पाकिस्तान को शर्मिंदा होने पर मजबूर कर दिया है. भारत की परमाणु पनडुब्बी आईएनएस चक्र, आईएनएस अरिहंत, आईएनएस अरिघात और अब आईएनएस अरिदमन. समंदर में भारतीय नौसेना की ये वो छोटी सी ताकत है, जिसने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के होश फाख्ता कर दिए हैं. 


हालात ये हैं कि अब भारतीय नौसेना की ताकत पर पाकिस्तान के पूर्व नौसैनिकों को सांप सूंघ गया है. वो क्या बताएं और क्या छिपाएं उन्हें खुद समझ नहीं आ रहा. भारत ने पिछले सप्ताह चुपचाप अपनी चौथी परमाणु चालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी समुद्र में लॉन्च की थी. इसे भारतीय नौसेना की ताकत को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है. 16 अक्तूबर को लॉन्च की गई परमाणु सबमरीन का कोड नाम S4 है. एस 4 क्लास की ये सबमरीन कई मायनों में खास है.


भारत ने पानी में उतार दी चौथी न्यूक्लियर पनडुब्बी


भारत की इस खतरनाक पनडुब्बी के 75% सामान भारत में ही बने हैं. इसका कोड नेम S4 रखा गया है. ये 3500 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली न्यूक्लियर बैलिस्टिक मिसाइल से लैस है. K-4 परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल दुश्मन को तबाह करने में सक्षम है. 


भारतीय नौसेना की इस ताकत के सामने आने के बाद पाक नेवल ऑफिसर भी मान रहे हैं अगर तुलना करें तो इंडियन नेवी पाकिस्तान की नौसेना से पांच गुना बड़ी है. साथ ही पाकिस्तानी नेवल ऑफिसर का ये भी कहना है कि इतनी बड़ी नौसेना रखने की भारत को जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि भारत अपने आपको दुनिया में महाशक्ति साबित करना चाह रहा है, इसलिए सेना के आधुनिकीकरण पर अंधाधुंध पैसा खर्च कर रहा है. वे लगातार अपनी नेवी को बढ़ा रहे हैं और इतनी ज्यादा बढ़ा ली है, जिसकी जरूरत ही नहीं है.


पाकिस्तान से 5 गुना ज्यादा बड़ी भारतीय नौसेना


हालांकि पाकिस्तानी अधिकारी को अब भी यही गफलत है कि पाकिस्तान की नेवी भारत से ज्यादा मजबूत है और भारत उसका मुकाबला नहीं कर सकता. लेकिन देशभक्ति के साथ साथ पाक ये भी मानने को मजबूर है कि डिफेंस के हर सेक्टर में भारत हिट है.


अब पाकिस्तानी नेवल ऑफिसर की इस लाचारी की वजह भी आपको बताते हैं.


ताकत                             भारत                   पाकिस्तान


फ्लीट                             294                       114


एयरक्राफ्ट कैरियर             02                          00


न्यूक्लियर सबमरीन             04                         00


वॉरशिप                            12                          02


फ्रिगेट                      12                          09


अभी 2 न्यूक्लियर पनडुब्बी और होनी हैं तैयार


ये पांच ताकत ही बताने के लिए काफी है कि भारत पाकिस्तानी नेवी से कैसे पांच गुना ताकतवर है. भारतीय नौसेना देश की समुद्री ताकत को मजबूत करने के लिए अभी दो और न्यूक्लियर पनडुब्बी को तैयार कर रही है, जो साल 2035-36 तक बनकर तैयार हो जाएंगी. हिंद महासागर में चीन के बढ़ती ताकत से निपटने के लिए भारत को ज्यादा न्यूक्लियर पनडुब्बियों की जरूरत है. वहीं भारत की बढ़ती ताकत से पाकिस्तान के प्राण सूख रहे हैं.