समुद्र के नीचे मिली 2 हजार साल पुरानी `पार्टी सिटी`, वैज्ञानिकों को भी नहीं हो रहा विश्वास

गोताखोरों ने समुद्र में 2 हजार साल पुरानी पार्टी सिटी (2000 Year Old Party City) खोज निकाली है. वैज्ञानिक इस पार्टी सिटी के बारे में पता लगने के बाद से हैरान हैं. समुद्र के नीचे मिली ये पार्टी सिटी रोमन काल की बताई जा रही है. इस पार्टी सिटी में कई ऐसे सबूत मिले हैं जो बताते हैं कि ये पार्टी सिटी हजारों साल पुरानी है. आइए समुद्र के नीचे मिली इस पार्टी सिटी के बारे में जानते हैं.

ज़ी न्यूज़ डेस्क Mon, 01 Nov 2021-11:22 am,
1/5

समुद्र में मिली रोमन काल की पार्टी सिटी

डेली स्टार में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, समुद्र में डूबी 2 हजार साल पुरानी पार्टी सिटी यूरोपीय देश इटली (Italy) में Baiae पास मिली है. पार्टी सिटी रोमन काल की बताई जा रही है.

2/5

पार्टी सिटी में शानो शौकत के थे सारे इंतजाम

ऐसा माना जा रहा है कि इस पार्टी सिटी में रोमन काल के पावरफुल लोग पार्टी करते थे. यहां शानो शौकत के सारे इंतजाम थे.

3/5

पार्टी सिटी में रची गई सम्राट नीरो को मारने की साजिश

बताया जा रहा है समुद्र के नीचे मिली पार्टी सिटी वही जगह है जहां सीनेटर गयुस कैलपर्निअस पिसो ने सम्राट नीरो को मारने की साजिश रची थी.

4/5

पार्टी सिटी के पास थे इन सम्राटों के घर

रिसर्च में पता चला है कि सम्राट ऑगस्टस, सम्राट नीरो, सम्राट कालिगुला का महल Baiae में ही था, जिसके पास समुद्र में पार्टी सिटी मिली है.

5/5

क्यों तबाह हो गई पार्टी सिटी?

वैज्ञानिकों ने बताया कि ज्वालामुखी फटने की वजह से पार्टी सिटी समुद्र में डूब गई थी. पार्टी सिटी में कई टूटी दीवारें और घर मिले हैं. इसके अलावा कई मूर्तियां भी मिली हैं.

ZEENEWS TRENDING STORIES

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link