नई दिल्ली. Chandra Grahan 2022 Date and Time कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली के दिन चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को लगेगा और इस साल का यह आखिरी ग्रहण भी होगा. देव दिवाली के दिन लगने वाला ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. इससे पहले 25 अक्टूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगा था. चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 32 मिनट पर शुरू होगा और शाम 7 बजकर 27 मिनट पर समाप्त हो जाएगा.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

कितने बजे शुरू होगा चंद्र ग्रहण 2022: 
चंद्र ग्रहण का प्रारंभ समय (चंद्रोदय के साथ): 05:32 अपराह्न
चंद्र ग्रहण का अंत समय: 06:18 अपराह्न
ग्रहण की अवधि: 45 मिनट 48 सेकंड


कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण?
पूर्ण चंद्र ग्रहण केवल भारत के पूर्वी हिस्सों में देखा जा सकेगा, जबकि देश के बाकी हिस्सों में आंशिक ग्रहण ही दिखेगा. कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, रांची और गुवाहाटी में पूर्ण ग्रहण दिकेगा.  इन शहरों के अलावा, काठमांडू, टोक्यो, मनीला, बीजिंग, सिडनी, जकार्ता, मेलबर्न, सैन फ्रांसिस्को, वाशिंगटन डीसी, न्यूयॉर्क सिटी, लॉस एंजिल्स, शिकागो और मैक्सिको सिटी में भी पूर्ण चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा.


कैसे देखें ग्रहण
आखिरी पूर्ण चंद्रग्रहण इस साल की शुरुआत में मई में लगा था, जबकि अगला पूर्ण चंद्र ग्रहण 14 मार्च, 2025 को लगेगा. अगले लगने वाले चंद्र ग्रहण को देखने के लिए किसी उपकरण की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. इसे नग्न आंखों से भी देका जा सकेगा.


कब ललेगा सूतक?
ग्रहण का सूतक काल बेहद अशुभ माना जाता है इस दौरान घर के अंदर रहने और कोई भी नया काम करने से बचने की सलाह दी जाती है. सूतक काल किसी भी ग्रहण के 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है.


(Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Zee Hindustan इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें.)


यह भी पढ़िए- जानिए शिवजी को क्यों मिला था गाय दान करने का दंड, मां पार्वती को भी करना पड़ा था गौ दान


Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.