Vrindavan Diwali: दिवाली नजदीक है, लेकिन इस बार देश के सबसे बड़े त्योहार की तारीख को लेकर दुविधा की स्थिति है. 31 अक्टूबर को दिवाली मनाई जानी है, लेकिन कई विशेषज्ञों ने बताया कि इस बार एक नवंबर को दिवाली मनाई जानी चाहिए. तो आइए ऐसे में जानते हैं कि वृंदावन, हरिद्वार व अयोध्या जैसे प्रमुख स्थानों पर संत महात्मा क्या कहते हैं?


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

बात करें वृंदावन के प्रसिद्ध मंदिर राधा रमण मंदिर की तो वहां दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी. वहीं, श्री मलूकपीठ में भी गुरुवार यानी 31 अक्टूबर को दिवाली का पर्व है. श्री राजेन्द्र दास जी महाराज के इंस्टाग्राम पेज पर दी गई जानकारी के अनुसार, दीपावली 31 अक्टूबर को और अन्नकूट 2 नवंबर को मनाई जाएगी. जानकार बताते हैं कि वृंदावन के कई संत महात्मा एक नवंबर को भी दिवाली का पर्व मनाए जाने की बात कह रहे हैं.  


उधर हरिद्वार श्री भगवद् धाम आश्रम में दीपावली 1 नवंबर 2024 को मनाई जाएगी. महामंडलेश्वर डॉ स्वामी श्री विवेकानंद जी महाराज द्वारा 1 नवंबर को दीपावली का पूजन किया जाएगा.


अयोध्या में कब मनाई जाएगी दिवाली?
वीएचपी के प्रवक्ता शरद शर्मा ने बताया, 'दिवाली 31 अक्टूबर को है. द्रिक पंचांग पुष्टि करता है कि दिवाली कार्तिक महीने की अमावस्या तिथि को मनाई जानी चाहिए. लक्ष्मी पूजा 31 अक्टूबर, 2024 को होगी.'


श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य अनिल मिश्रा ने भी पुष्टि की कि दिवाली उत्सव 31 अक्टूबर को निर्धारित है.


दिवाली की तिथि और शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी. ऐसा माना जाता है कि भगवान राम रावण का वध करने के बाद अयोध्या लौटे थे. इस दिन, लोग अपने घरों को दीयों, रंगीन रंगोली और रोशनी से सजाते हैं और शाम को लक्ष्मी और गणेश की पूजा करते हैं.


इस साल छोटी दिवाली और लक्ष्मी पूजा एक ही दिन यानी 31 अक्टूबर, 2024 को मनाई जाएगी.


-लक्ष्मी पूजा मुहूर्त शाम 5 बजकर 36 मिनट से 6 बजकर 16 मिनट तक रहेगा.
-प्रदोष काल - शाम 5:36 बजे से रात 8:11 बजे तक
-वृषभ काल - शाम 6:20 बजे से रात 8:15 बजे तक
-अमावस्या तिथि 31 अक्टूबर को दोपहर 3:52 बजे शुरू होगी और 1 नवंबर को शाम 6:16 बजे समाप्त होगी.


अन्य शहरों में लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त
06:54 PM से 08:33 PM - पुणे
05:36 PM से 06:16 PM - नई दिल्ली
05:42 PM से 06:16 PM - चेन्नई
05:44 PM से 06:16 PM - जयपुर
05:44 PM से 06:16 PM - हैदराबाद
05:37 PM से 06:16 PM - गुड़गांव
05:35 PM से 06:16 PM - चंडीगढ़
05:45 PM से 06:16 PM - कोलकाता
06:57 PM से 08:36 PM - मुंबई
06:47 PM से 08:21 PM - बेंगलुरु
06:52 PM से 08:35 PM - अहमदाबाद
05:35 PM से 06:16 PM - नोएडा


नोट- यह जानकारी वृंदावन व हरिद्वार जैसे संत महात्माओं के गढ़ से कुछ संतजनों से मिली जानकारी पर आधारित है. किसी भी जानकारी को अमल में जाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.


ये भी पढ़ें- Share Market: पांच दिनों की गिरावट के बाद तेजी, सेंसेक्स 900 अंक चढ़ा, इन शेयरों से लोगों में खुशी


Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.