नई दिल्लीः Diwali 2024: दिवाली के त्योहार को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है. कोई 31 अक्टूबर को दिवाली मना रहे हैं तो कोई 1 नवंबर को. अगर आप 31 अक्टूबर 2024 को दिवाली मना रहे हैं तो जानिए लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त कितने बजे से है?


कब है कार्तिक अमावस्या


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि दीपावली का त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की प्रदोष व्यापिनी अमावस्या को मनाया जाता है. इस वर्ष संवत 2081 के अनुसार, अमावस्या 31 अक्टूबर 2024 को दिन में 3:53 बजे से प्रारंभ होकर 1 नवंबर 2024 को शाम 6:16 बजे समाप्त होगी. दीपावली के पूजन में धर्मशास्त्रीय मान्यतानुसार प्रदोष काल और महानिशिथ काल मुख्य है. 


कार्तिक अमावस्या तिथि प्रारम्भ - 31 अक्टूबर को दोपहर 3:53 बजे से 
कार्तिक अमावस्या तिथि समाप्ति - 1 नवंबर की शाम 6:17 तक


लक्ष्मी पूजा मुहूर्त 


प्रदोष काल (लग्न) - सायं 05:35 - रात 08:11 तक
वृष काल (लग्न) – सायं 06:25 - रात 08:20 तक
मिथुन काल (लग्न) - रात्रि 9:00 से रात्रि 11:23 तक
निशिथ काल - रात्रि 11:39 से मध्य रात्रि 12:41 तक 
सिंह काल (लग्न) - मध्यरात्रि 01:36 - अंतरात्रि 03:35 तक


लक्ष्मी पूजा का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त


प्रदोष काल, वृषभ लग्न और चौघड़िया के हिसाब से  लक्ष्मी पूजन के लिए सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त 31 अक्टूबर की शाम को 06:25 बजे से लेकर सायं 7:13 बजे के बीच का समय का है. कुल मिलाकर 48 मिनट का यह मुहूर्त सर्वश्रेष्ठ रहेगा.


प्रदोष काल, वृषभ लग्न और चौघड़िया सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त - शाम 06:25 से सायं 07:13 तक यानी कुल मिलाकर 48 मिनट का रहेगा.


दीपावली पर जरूर करें ये उपाय


दीपावली पर लक्ष्मी जी और गणेश महाराज की पूजा का विधान है. इसके अलावा आप इस दिन हनुमानजी, यमराज, चित्रगुप्त, कुबेर, भैरव, कुलदेवता और अपने पितरों का पूजन भी जरूर करें. वहीं धन की देवी मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु का भी पूजा करें. इसके साथ ही दीपावली पूजा में आप श्रीसूक्त और विष्णु सहस्रनाम का पाठ भी कर सकते हैं.


यह भी पढ़िएः Diwali 2024: वृंदावन-राधा रमण मंदिर में कब है दिवाली? जानें- क्या कहते हैं संत-आचार्य?  


Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.