नई दिल्ली: फाल्गुन माह आज से शुरू हो रहा है और यह 25 मार्च 2024 तक चलेगा. इस महीने होली का त्योहार मनाया जाता है. फाल्गुन माह धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. इस महीने में व्रत, पूजा और दान अवश्य करें. हिंदू धर्म में विवाह एक पवित्र बंधन है जिसमें सिर्फ वर-वधु 7 फेरे लेकर एक दूजे के साथ सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा करते हैं. यही वजह है कि शादी के लिए शुभ मुहूर्त पर विचार किया जाता है. आइए जानते हैं मार्च 2024 में शादी के शुभ मुहूर्त, तारीखः

 

फाल्गुन के व्रत और त्योहार 

25 फरवरी (रविवार) – फाल्गुन माह शुरू

28 फरवरी (बुधवार) – द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी

1 मार्च (शुक्रवार) – यशोदा जयंती

3 मार्च (रविवार)- शबरी जयंती, भानु सप्तमी

4 मार्च (सोमवार) – जानकी जयंती

6 मार्च (बुधवार) – विजया एकादशी

8 मार्च (शुक्रवार) – महाशिवरात्रि, प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि, पंचक शुरू

10 मार्च (रविवार) – फाल्गुन अमावस्या

12 मार्च (मंगलवार) - फुलेरा दूज, रामकृष्ण जयंती

13 मार्च (बुधवार) – विनायक चतुर्थी

14 मार्च (गुरुवार) – मीन संक्रांति

20 मार्च (बुधवार) – आमलकी एकादशी

22 मार्च (शुक्रवार) – प्रदोष व्रत

24 मार्च (रविवार) – होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत

25 मार्च (सोमवार)- होली, चैतन्य महाप्रभू जयंती, चंद्र ग्रहण

 

March 2024 Vivah Muhurat (मार्च 2024 विवाह मुहूर्त)

 तारीख     शुभ मुहूर्त             तिथि

1 मार्च 2024 प्रातः 06:46 - दोपहर 12:48 षष्ठी

2 मार्च 2024 रात्रि 08:24 - 03 मार्च, प्रातः 06:44 षष्ठी

3 मार्च 2024 प्रातः 06:44 - दोपहर 03:55 सप्तमी

4 मार्च 2024 रात्रि 11:16 - 05 मार्च, प्रातः 06:42 अष्टमी

5 मार्च 2024 प्रातः 06:42 - दोपहर 02:09 नवमी

6 मार्च 2024 दोपहर 02:52 - 07 मार्च, रात्रि 10:05 एकादशी

7 मार्च 2024 प्रातः 06:40 - 08:24 द्वादशी

10 मार्च 2024 प्रातः 01:55 - 11 मार्च, 06:35 अमावस्या

11 मार्च 2024 प्रातः 06:35 - 12 मार्च, प्रातः 06:34 प्रतिपदा

12 मार्च 2024 प्रातः 06:34 - दोपहर 03:08 द्वितीया

 

विवाह के लिए शुभ नक्षत्र 

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, विवाह के लिए  फाल्गुनी, श्रवण, हस्त, अश्विनी, स्वाति, रोहिणी, उत्तरा फाल्गुनी, मघा, अनुराधा, मूल, धनिष्ठा, रेवती, मृगशिरा और चित्रा अच्छे नक्षत्र माने जाते हैं. ऐसा कहा जाता है कि पुष्य नक्षत्र में विवाह नहीं करना चाहिए, इससे वैवाहिक जीवन में सुख-शांति नहीं होती.

 

विवाह के लिए शुभ दिन

सप्ताह में सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार विवाह के लिए शुभ दिन माने जाते हैं. मंगलवार के दिन विवाह करने से बचना चाहिए.

 

(Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Zee Bharat इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें.)