नई दिल्ली: साल 2021 का आखिरी चंद्र ग्रहण 19 नवंबर शुक्रवार को लगने जा रहा है. यह आंशिक चंद्र ग्रहण भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में दिखाई देगा. विशेषज्ञों के मुताबिक ऐसा 580 साल बाद होगा जब इतना लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण होगा. इससे पहले इतना लंबा चंद्रग्रहण 18 फरवरी 1440 में पड़ा था. वहीं अगली बार ऐसा ही लंबा आंशिक चंद्रग्रहण 08 फरवरी 2669 को दिखाई देगा.  


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

भारत में आंशिक नहीं उपच्छाया चंद्र ग्रहण दिखाई देगा. इसे नग्न आंखों से नहीं देखा जा सकता. इसे देखने के लिए विशेष तरह के उपकरणों की जरूरत पड़ती है. उपच्छाया चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा धरती की वास्तविक छाया में प्रवेश किए बिना ही बाहर आ जाता है. 


इन राज्य और देशों में दिखेगा
बताया जा रहा है कि भारत में आंशिक चंद्र ग्रहण असम और अरुणाचल प्रदेश में कुछ समय के लिए दिखाई देगा. सूर्यास्त होते समय यह खगोलीय घटना देखी जा सकेगी. वहीं अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, प्रशांत महासागर क्षेत्र और ऑस्ट्रेलिया में ये कुछ समय के लिए यह ग्रहण दिखाई देगा. 


चंद्र ग्रहण का समय क्या होगा
खगोल वैज्ञानिकों का मानना है कि 19 नवंबर शुक्रवार को लगने वाला यह चंद्रग्रहण 580 वर्षों के बाद का सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण होगा. भारतीय समय के अनुसार सुबह 11 बजकर 34 मिनट से होगी और इसकी समाप्ति शाम 5 बजकर 33 मिनट पर. ग्रहण की कुल अवधि 03 घण्टे 26 मिनट की होगी. यानी ग्रहण की अवधि 03 घंटे 26 मिनट होगी.


क्यों होती है चंद्र ग्रहण की खगोलीय घटना
खगोल वैज्ञानिकों के मुताबिक जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है तो चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ने लगती है. इस घटना को ही चंद्र ग्रहण कहा जाता है.

किन राशियों के लिए शुभ है ग्रहण


किस राशि और नक्षत्र में लग रहा है ग्रहण? पंचांग अनुसार चंद्र ग्रहण कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में लग रहा है. जो तुला, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा. इन राशियों के जातकों को करियर में तरक्की मिलेगी। वृषभ, सिंह, वृश्चिक और मेष राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ेंगी.

ये भी पढ़ें- Shree Jagannath Temple Reopens: जगन्नाथ स्वामी के सबसे पहले दर्शन करने हैं तो ये वीडियो देखिए

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.