नई दिल्ली: BJP Jharkhand Ticket List: झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. भाजपा ने 66 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर दी है. पूर्व सीएम चंपई सोरेन को सरायकेला से टिकट मिला है. वे झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन को जामताड़ा से टिकट मिला है.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

किसको कहां से मिला टिकट?


सरायकेला से चंपई सोरेन
जामताड़ा सीट से सीता सोरेन
कोडरमा से नीरा यादव
गांडेय से मुनिया देवी
सिंदरी से तारा देवी
निरसा से अपर्णा सेनगुप्ता
चाईबासा से गीता बलमुचू
छतरपुर से पुष्पा देवी भुइयां 
राजमहल से अनंत ओझा
 बोरियो से लोबिन हेम्ब्रम
लिटिपाड़ा से बाबूधन मुर्मू
महेशपुर से नवनीत हेम्ब्रम
शिकारीपाड़ा से परितोष सोरेन
नाला से माधव चंद्र महतो
दुमका से सुनील सोरेन
जामा से सुरेश मुर्मू
जारमुंडी से देवेंद्र कुंवर
मधुपुर से गंगा नारायण सिंह
सारठ से रणधीर कुमार
देवघर से नारायण दास
पोड़ैयाहाट से देवेंद्र नाथ सिंह
गोड्डा से अमित कुमार मंडल 
महगामा से अशोक कुमार भगत
बरकट्ठ से अमित कुमार यादव
बरही मनोज यादव
बरकागांव से रोशनलाल चौधरी
हजारीबाग से प्रदीप प्रसाद
सिमरिया से उज्ज्वल दास
बगोदर से नागेंद्र महतो
जमुआ से मंजू देवी
गिरिडीह से निर्भय कुमार शाहाबादी
बरमो से रवींद्र पांडे
बोकारे से बिरंची नारायण
चंदनकियारी से अमर कुमार बाउसी
धनबाद से राज सिन्हा 
झरिया से रागिनी सिंह
बाघमारा से शत्रुघन महतो
बहरागोड़ा से दिनेशानंद गोस्वामी
घाटशिला से बाबूलाल सोरेन
पोटका से मीरा मुंडा
जमशेदपुर ईस्ट से पूर्णिमा दास साहू


हेमंत सोरेन ने किया था ये ऐलान


झारखंड के मुख्यमंत्री और JMM के चीफ हेमंत सोरेन ने ऐलान कर दिया है कि विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' साथ मिलकर चुनाव लड़ेगा. कांग्रेस और JMM 81 में से 70 सीट पर उम्मीदवार उतारेंगे. 11 सीट के अन्य गठबंधन सहयोगियों जैसे RJD और वाम दलों के लिए छोड़ी गई हैं. हालांकि, RJD टिकट बंटवारे से खुश नहीं है. उन्होंने इसे एकतरफा घोषणा बताई.


ये भी पढ़ें- UP उपचुनाव: कांग्रेस के लिए खैर और गाजियाबाद सीट मुश्किल क्यों, किसे मिल सकता है टिकट?


Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.