Live Presidential Election Results 2022: द्रौपदी मुर्मू बनीं देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति, बना इतिहास

ज़ी हिंदुस्तान वेब टीम Thu, 21 Jul 2022-9:31 pm,

President of India 2022: द्रौपदी मुर्मू देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बन गई हैं. यह एक ऐतिहासिक क्षण है. तीसरे दौर की मतगणना में द्रौपदी मुर्मू को 812 वोट मिले, जबकि विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को 521 वोट मिले. द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी. वह 25 जुलाई को भारत के राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगी.

नवीनतम अद्यतन

  • राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की जीत के साथ रिकॉर्ड्स का अंबार लग गया है. वह देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति हैं. इसी तरह सबसे कम उम्र में देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचने वाली राष्ट्रपति हैं.

    यहां पढ़िए द्रौपदी मुर्मू ने जीत के साथ कौनसे रिकॉर्ड कायम किए

  • द्रौपदी मुर्मू को बधाई देने उनके घर पहुंचे पीएम मोदी

  • तीसरे राउंड तक द्रौपदी मुर्मू को कुल 2161 वोट मिले, जबकि यशवंत सिन्हा ने 1058 वोट प्राप्त किए.

     

  • द्रौपदी मुर्मू बनीं देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति, यशवंत सिन्हा को चुनाव में हराया

  • दिल्ली में बीजेपी दफ्तर के बाहर जश्न का माहौल, जीत के और करीब पहुंचीं द्रौपदी मुर्मू

     

  • असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू बड़े अंतर से जीत हासिल करेंगी. भारत को पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति मिलने जा रही है. यह भारत के लोगों के लिए ऐतिहासिक क्षण है.

     

  • दूसरे राउंड की मतगणना खत्म हो गई है. द्रौपदी मुर्मू अब तक कुल 1349 वोटों के साथ अपने प्रतिद्वंद्वी यशवंत सिन्हा से काफी आगे हैं.

     

    विपक्ष के उम्मीदवार सिन्हा को अब तक 537 वोट मिले हैं. राज्यसभा के सेक्रेटरी जनरल पीसी मोदी ने यह जानकारी दी.

  • राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू जीत के करीब, रांची में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

     

  • धर्मेंद्र प्रधान ने किया डांस

    दिल्ली: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान लोक कलाकारों के साथ आदिवासी नृत्य करते दिखाई दिए. पहले दौर की मतगणना की समाप्ति के बाद NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आगे चल रही हैं.

  • राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है. अब तक हुई मतगणना में सांसदों के वोट गिने जा चुके हैं. 

  • सीएम योगी कल शाम को दिल्ली जाएंगे, द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनने पर बधाई देंगे, अमित शाह और जेपी नड्डा से भी मिलेंगे.

  • राज्य सभा के महासचिव पीसी मोदी ने कहा है कि 'द्रौपदी मुर्मू ने 3,78,000 के मूल्य के साथ 540 वोट हासिल किए हैं और यशवंत सिन्हा ने 1,45,600 के मूल्य के साथ 208 वोट हासिल किए हैं. कुल 15 वोट अवैध थे. ये संसद (वोट) के आंकड़े हैं, कृपया अगली घोषणा की प्रतीक्षा करें.'

  • द्रौपदी मुर्मू की जीत से पहले जश्न 

  • राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना पर बड़ी खबर सामने आई है. पीएम मोदी द्रौपदी मुर्मू के घर जाएंगे. मतगणना के बाद द्रौपदी मुर्मू के घर जाएंगे.

  • पहले गिने जा रहे हैं सांसदों के वोट

    राष्ट्रपति चुनाव के वोटों की गिनती जारी है. जानकारी के अनुसार पहले सांसदों के वोट गिने जा रहे हैं. भाजपा ये दावा कर रही है कि कि द्रौपदी मुर्मू की जीत पक्की है.

  • द्रौपदी मुर्मू पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि 'पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होने से न केवल आदिवासी, बल्कि देश में सभी को गर्व की अनुभूति होने वाली है. मुझे पता चला है कि सभी प्रमुख आदिवासी नेता राष्ट्रपति बनने की संभावना को बधाई देने के लिए दिल्ली आएंगे.'

  • राष्ट्रपति चुनाव 2022 के मतों की गिनती सुबह 11 बजे से संसद भवन, नई दिल्ली के कक्ष 63 में शुरू हो गई है. 

  • राष्ट्रपति चुनाव नतीजों से पहले मुर्मू का परिवार उत्साहित है. द्रौपदी मुर्मू के भाई शांति सिंह टुडू ने कहा है कि 'हमने तो मान लिया है कि दीदी ही अगली राष्ट्रपति है. हमें बुलावा आया है बस ऐलान का इंतज़ार है. दीदी से मैं छोटा हूं, उनसे बहुत कुछ सीखा है. यहां जश्न की तैयारी है. लड्डू बनाये जा रहा हैं. स्थानीय लोगों में उत्साह है और बस दीदी का इंतज़ार है.'

  • नए राष्ट्रपति के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है. थोड़ी देर में देश के अगले राष्ट्रपति के नाम का आधिकारिक ऐलान हो जाएगा.

  • सामान्य तौर पर, सबसे ज्यादा वोट पाने वाला व्यक्ति चुनाव में विजयी माना जाता है, लेकिन राष्ट्रपति चुनाव में वोटों की संख्या से नहीं, बल्कि डाले गए वोटों के विभिन्न वैल्यू के जोड़ से जीत-हार का फैसला होता है.

    राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को संसद भवन और राज्यों की विधानसभाओं में वोट डाले गए थे. चुनाव आयोग द्वारा की गई घोषणा के मुताबिक, निर्वाचक मंडल में शामिल 4796 व्यक्तियों में से 99 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था. देश के 11 राज्यों और संघ शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में 100 प्रतिशत वोटिंग हुई थी.

  • वोटों की यह गिनती क्रमानुसार भी की जाएगी. सबसे पहले सांसदों द्वारा डाले गए वोटों की गिनती होगी और इसके बाद विधायकों के मतों की गिनती की जाएगी. मतों की गिनती पूरी होने के बाद नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी.

  • कहा जा रहा है कि वहां दोनों उम्मीदवारों के नाम पर अलग-अलग ट्रे रखे होंगे. द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में पड़े प्राथमिकता वाले वोट को उनके ट्रे में रखा जाएगा और यशवंत सिन्हा के पक्ष में पड़े प्राथमिकता वाले वोटों को सिन्हा वाले ट्रे में रखा जाएगा. इसके बाद वोटों की गिनती शुरू होगी.

  • बताया जा रहा है कि सबसे पहले सांसदों और विधायकों के मतपत्रों को छांटकर अलग-अलग रखा जाएगा. इसके बाद राष्ट्रपति चुनाव के लिए बनाए गए रिटर्निग अधिकारी, राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी इन मतपत्रों की जांच करेंगे. इसके बाद द्रौपदी मुर्मू और यशवंत सिन्हा के पक्ष में पड़े वोटों को अलग किया जाएगा.

  • द्रौपदी मुर्मू या यशवंत सिन्हा?

    नए राष्ट्रपति के लिए थोड़ी देर में वोटों की गिनती शुरू होगी. सुबह 11 बजे से संसद भवन परिसर के मुख्य भवन के फर्स्ट फ्लोर के कमरा संख्या 63 में वोटों की गिनती की जाएगी.

  • चुनाव के नतीजों से पहले ही द्रोपदी मुर्मू के गांव में जश्न की तैयारियां पूरी.. ओडिशा के रायरंगपुर में लगने लगे बधाई वाले पोस्टर

  • विपक्ष में बैठी कई पार्टियों ने भी द्रौपदी मुर्मू को ही अपना समर्थन दे दिया है. NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आदिवासी हैं और यदि वह चुनाव जीतती हैं तो इस सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली पहली आदिवासी बन जाएंगी.

  • अगर राष्ट्रपति बने तो लागू नहीं होगा सीएए

    वहीं विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिंहा के भविष्य का फैसला भी आज होगा. राष्ट्रपति चुनाव से पहले याशवंत सिंहा ने बीजेपी पर शिवसेना के ऊपर दबाव बनाने का आरोप भी लगया था. 

    यशवंत सिंहा ने अपने बयान में यह भी कहा कि, अगर वे राष्ट्रपति बनते हैं तो सीएए और एनआरसी कानून को लागू नहीं होने देंगे. सिन्हा ने कहा था कि, चुनाव लड़ने के लिए मैं इसलिए तैयार हो गया क्योंकि एक यह संघर्ष की घड़ी है. देश में चारों तरफ असाधरण सी स्थिति बन रही है. नागरिकता का कानून मुद्दा है जिसे थोप दिया गया है. अगर मैं राष्ट्रपति बना तो कानून को मंजूर नहीं होने दूंगा.

  • पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति

    अगर एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मु्र्मू इस चुनाव में जीत हासिल करती हैं तो वे देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी. बता दें कि, देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल थीं. इस बार के राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मु्र्मू के जीतने की अधिक संभावनाएं भी दिखाई दे रही हैं.

  • कौन होगा देश का 15वां राष्ट्रपति

    आज देश के 15वें राष्ट्रपति का नाम तय हो जाएगा. बता दें कि बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाले देश के कई विपक्षी दलों की तरफ से यशवंत सिंहा राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं. आज मतगणना के बाद यह तय हो जाएगा कि, इन दोनों में से देश का अगला राष्ट्रपति कौन बनने जा रहा है.

  • आज यह तय हो जाएगा कि देश का अगला राष्ट्रपति कौन होगा? 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए हुए मतदान के बाद आज 21 जुलाई को गुरुवार के दिन सुबह 11 बजे संसद भवन में मतगणना शुरू होगी. 

  • राष्ट्रपति चुनाव भले ही देश के सर्वोच्च पदे के लिए हो रहा हो, लेकिन असल में ये लड़ाई तो NDA बनाम UPA है और इस चुनावी नतीजे के जरिए दोनों पक्ष अपनी ताकत एक दूसरे को दिखाएंगे.

  • द्रौपदी मुर्मू की जीत की खुशी अभी से ही उनके गृहज़िले मयूरभंज में दिखने लगी है. यहां के रायरंगपुर में सड़कों पर पोस्टर लगाए जा रहे हैं और नतीजों से पहले ही उन्हें राष्ट्रपति मान लिया गया है.

  • हालांकि वोटों का वेटेज बता रहा है कि NDA से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की शानदार जीत होने वाली है और शायद वो पिछले रिकॉर्ड को भी तोड़ दें.

  • वहीं यशवंत सिन्हा भी पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में डटे रहे. देशभर में घूम घूम कर अपना चुनाव प्रचार किया और विधायकों और सांसदों से अपील की. इस विचारधारा की लड़ाई में उन्हें वोट दें.

  • विपक्ष में बैठी कई पार्टियों ने भी द्रौपदी मुर्मू को ही अपना समर्थन दे दिया है. NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आदिवासी हैं और यदि वह चुनाव जीतती हैं तो इस सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली पहली आदिवासी बन जाएंगी.

  • राष्ट्रपति चुनाव को लेकर केंद्र और विपक्ष के बीच एक अलग जंग भी जारी है. NDA से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बीच सीधा मुकाबला है.

  • जो प्रत्याशी सबसे पहले ये कोटा हासिल करता है, वह राष्ट्रपति चुन लिया जाता है. 25 जुलाई को देश के नए राष्ट्रपति शपथ लेंगे.

  • राष्ट्रपति चुनाव के लिए जो इलेक्टोरल कॉलेज है, उसके सदस्यों के वोटों का कुल वेटेज 10,98,882 है. तो जीत के लिए कैंडिडेट को 5,49,442 वोट हासिल करने होंगे. संसद भवन  में सुबह 11 बजे राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना शुरू होगी.

  • वैसे तो राष्ट्रपति पद की रेस NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और UPA के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बीच है, लेकिन NDA की ताकत बता रही है कि रेस में द्रौपदी मुर्मू जीत लगभग तय है.

  • देश के अगले राष्ट्रपति की रेस में किसकी जीत हुई है. इसका फैसला आज हो जाएगा. आज संसद भवन में सुबह 11 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी और माना जा रहा है कि दोपहर तक इसके नतीजे भी आ जाएंगे.

  • इधर एनसीपी के विधायक कमलेश सिंह ने पार्टी लाइन से इतर द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट किया. एनसीपी ने विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा के समर्थन का एलान किया था. कमलेश सिंह ने कहा कि उन्होंने अंतरात्मा की आवाज पर द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट डाला. झारखंड की राज्यपाल के तौर पर उनका कार्यकाल सराहनीय रहा था. इसी वजह से उन्होंने यह फैसला लिया. बता दें कि झारखंड के दो निर्दलीय विधायकों अमित यादव और सरयू राय ने भी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट करने का संकेत दिया. इस तरह एलानिया तौर पर झारखंड से द्रौपदी मुर्मू को 80 में से 60 विधायकों के वोट मिलने तय हैं. इनमें भाजपा के 25, झामुमो के 30, आजसू के दो, एनसीपी के एक और दो निर्दलीय विधायक हैं.

  • कांग्रेस विधायक दल के नेता और राज्य के संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा है कि भाजपा की ओर से गलतबयानी की जा रही है. कांग्रेस के सभी 17 विधायकों ने पार्टी के निर्णय के अनुसार विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को वोट किया है. कोलेबिरा से कांग्रेस के विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने इसे भाजपा का दुष्प्रचार बताया है.

  • झारखंड विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने कहा है कि राज्य में मतदान करने वाले 80 में से 65 से ज्यादा विधायकों ने एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट डाला है. इनमें कांग्रेस के भी आधा दर्जन से ज्यादा विधायक शामिल हैं, जिन्होंने अंतरात्मा की आवाज पर द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया.

  • राष्ट्रपति चुनाव के दौरान झारखंड में कथित तौर पर हुई क्रॉस वोटिंग को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया है. भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया है कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए हुए मतदान के दौरान झारखंड में कांग्रेस के कई विधायकों ने एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट किया है. दूसरी तरफ कांग्रेस ने इसे भाजपा का सफेद झूठ करार दिया है.

  • निर्वाचन आयोग ने कहा कि सोमवार सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे के बीच संसद भवन और राज्य विधानसभाओं के 30 केंद्रों सहित 31 स्थानों पर मतदान हुआ. मतगणना 21 जुलाई को होनी है. 

  • निर्वाचन आयोग के अनुसार, प्रत्येक मतपेटी को 'मिस्टर बैलेट बॉक्स' के नाम से एक ई-टिकट जारी किया जाता है. निर्वाचित सांसदों और विधायकों को राष्ट्रपति चुनाव में वोट देने का अधिकार है, इसलिए मतदान संसद भवन और राज्य विधानसभाओं में होता है.

  • जिन राज्यों की दिल्ली के लिए सीधी उड़ानें नहीं हैं, वहां से मतपेटी मंगलवार शाम तक पहुंच जाएंगी. हिमाचल प्रदेश से मतपेटियों को सड़क मार्ग से लाए जाने की संभावना है.

  • तेलंगाना से मतपेटी को मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी की यात्रा शुरू करने से पहले हैदराबाद के एक स्ट्रांग रूम में ले जाते हुए दिखाया गया. निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने कहा कि जिन राज्यों की राजधानियों से दिल्ली के लिए सुबह की सीधी उड़ानें हैं, वे मतपेटियां मंगलवार दोपहर तक यहां पहुंच जाएंगी.

  • मतपेटियां अपने-अपने राज्यों के सहायक निर्वाचन अधिकारी (एआरओ) की चौकस निगरानी में विमान में अगली पंक्ति की सीट पर रखी गई थीं. निर्वाचन आयोग ने संबंधित एआरओ के साथ उड़ानों में सीलबंद मतपेटियों की तस्वीरें पोस्ट कीं.

  • राष्ट्रपति चुनाव में मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से मतपेटियां राष्ट्रीय राजधानी आनी शुरू हो गयी हैं. दिल्ली विधानसभा से मतपेटी सोमवार देर रात स्ट्रांग रूम लाई गयी , जबकि कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, असम और राजस्थान से मतपेटियां अलग-अलग व्यावसायिक उड़ानों से यहां लाई गई थीं.

  • कांग्रेस के सदस्यों द्वारा क्रॉस वोटिंग के कारण राजनीतिक हलके में शुरू उठा-पटक के बीच ओडिशा विधानसभा के 147 सदस्यों में से 145 ने सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया.

  • चुनाव में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, भाजपा नेता प्रदीप्त कुमार नायक और सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) से बर्खास्त विधायक प्रशांत जगदेव ने हिस्सा नहीं लिया. गौरतलब है कि कोविड के कारण उत्पन्न जटिलताओं से जूझ रहे नायक फिलहाल दिल्ली में हैं और उन्होंने संसद भवन में वोट डाला. वहीं, एक अपराधिक मामले में गिरफ्तारी के बाद जेल में बंद जगदेव वोट डालने नहीं पहुंच सके.

  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एस. के.लोहानी ने बताया कि दोपहर एक बजे तक 141 विधायकों ने वोट डाला था, बाकी विधायकों ने बाद में वोट डाला. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सबसे पहले वोट डालने वालों में शामिल थे. राज्य में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ लेकिन बाराबाती-कटक से कांग्रेस विधायक मोहम्मद मुकिम द्वारा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट देने की घोषणा के बाद राजनीतिक हलकों में गहमा-गहमी का माहौल है.

  • मुकिम ने वोट डालने के बाद कहा, 'मैंने अपना वोट अपने विवेकानुसार ओडिशा की बेटी द्रौपदी मुर्मू को दिया और उसके लिए कोई दबाव नहीं था. कई प्रमुख हस्तियों और विदेश में रहने वाले उड़िया मित्रों ने भी मुझे उनका (मुर्मू) समर्थन करने की सलाह दी.' गौरतलब है कि कांग्रेस ने राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करने की घोषणा की है.

  • तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को राज्य में पर्याप्त बढ़त मिले. पिछले साल तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा विधायक मुकुल रॉय ने विश्वास जताया कि सिन्हा को चुनाव में जीत मिलेगी.

  • पश्चिम बंगाल राज्य से लोकसभा के 23 सदस्यों में से 19 और राज्यसभा के 13 सदस्यों ने यहां अपना वोट डाला. पिछले विधानसभा चुनाव के बाद से ही पार्टी नेतृत्व से दूरी बनाए हुए दोनों सांसदों शिशिर अधिकारी और उनके पुत्र दिब्येन्दू अधिकारी ने दिल्ली में वोट डाला. शिशिर ने दिल्ली में पत्रकारों से कहा, 'मैं किसी अन्य पार्टी में शामिल नहीं हुआ हूं, लेकिन द्रौपदी मुर्मू इस पद के लिए अच्छी उम्मीदवार हैं.'

  • पश्चिम बंगाल विधानसभा में 294 सीटें हैं. तृणमूल कांग्रेस के मुख्य सचेतक निर्मल घोष के अनुसार, पार्टी के 216 विधायकों में से 215 ने वोट डाला. पार्टी के पास कालिम्पोंग से निर्देलीय विधायक रूदेन सादा लेप्चा का भी समर्थन है.

  • भारत के 15वें राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए सोमवार को देशभर के सांसदों/विधायकों ने मतदान किया. चुनाव में मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बीच है.

  • पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान सोमवार शाम पांच बजे समाप्त हुआ. 291 विधायकों बौर 33 सांसदों ने यहां मतदान किया. हालांकि, सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा क्रॉस वोटिंग को लेकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं.

ZEENEWS TRENDING STORIES

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link