पहली आदिवासी, सबसे कम उम्र... द्रौपदी मुर्मू ने जीत के साथ लगाया रिकॉर्ड्स का अंबार

Draupadi Murmu: एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को तीसरे दौर की मतगणना के बाद जीत हासिल की. राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की जीत के साथ रिकॉर्ड्स का अंबार लग गया है. वह देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति हैं. इसी तरह सबसे कम उम्र में देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचने वाली राष्ट्रपति हैं.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Jul 21, 2022, 09:22 PM IST
  • ओडिशा से आने वाली पहली राष्ट्रपति हैं मुर्मू
  • आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली राष्ट्रपति
पहली आदिवासी, सबसे कम उम्र... द्रौपदी मुर्मू ने जीत के साथ लगाया रिकॉर्ड्स का अंबार

नई दिल्लीः Draupadi Murmu: एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को तीसरे दौर की मतगणना के बाद जीत हासिल की. राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की जीत के साथ रिकॉर्ड्स का अंबार लग गया है. वह देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति हैं. इसी तरह सबसे कम उम्र में देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचने वाली राष्ट्रपति हैं.

आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली राष्ट्रपति
द्रौपदी मुर्मू की उम्र 64 वर्ष है. वह न सिर्फ पहली आदिवासी राष्ट्रपति हैं, बल्कि पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति भी हैं. इसी तरह वह आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली राष्ट्रपति भी बनने जा रही हैं. उनका जन्म 20 जून 1958 को हुआ था.

दूसरी महिला राष्ट्रपति बनने का गौरव
इसी तरह द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई को शपथ लेने के साथ ही दूसरी महिला राष्ट्रपति बनने का गौरव भी हासिल करेंगी. पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल थीं. वह 2007 में देश की राष्ट्रपति बनी थीं. 

ओडिशा से आने वाली पहली राष्ट्रपति
द्रौपदी मुर्मू ओडिशा की रहने वाली हैं. वह ओडिशा से आने वाली पहली राष्ट्रपति होंगी. पूर्व राष्ट्रपति वीवी गिरी का संबंध भी ओडिशा से था. उनका जन्म तब के मद्रास प्रेसिडेंसी के बहरामपुर में हुआ था. यह अभी ओडिशा में है. वीवी गिरी तेलुगु परिवार से संबंध रखते थे और आंध्र प्रदेश उनकी कर्मभूमि रही थी.

यह भी पढ़िएः द्रौपदी मुर्मू बनीं देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति, बना इतिहास

 

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप. 

 

ट्रेंडिंग न्यूज़