नई दिल्ली. आज यानी 17 दिसंबर को भारत और दुनिया के इतिहास में कई अहम घटनाएं घटित हुई हैं. 17 दिसंबर का दिन इतिहास में दो बड़ी अंतरराष्ट्रीय घटनाओं के साथ दर्ज है. 17 दिसंबर की पहली बड़ी घटना एक बड़े आविष्कार से जुड़ी हुई है.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

1903 में राइट बंधुओं ऑरविल और विलबर ने उत्तरी कैरोलिना में ‘राइट फ्लायर’ नामक विमान से सफल उड़ान भरी थी. उनका यह विमान 120 फुट की ऊंचाई पर 12 सेकेंड तक उड़ान भर पाया था. दूसरी घटना साल 2014 की है. 9 साल पहले ठीक इसी दिन अमेरिका और क्यूबा ने कई दशकों के बाद दोबारा कूटनीतिक संबंधों को बहाल करने की घोषणा की थी. फिदेल कास्त्रो के तीन जनवरी, 1961 को बतिस्ता शासन को हटाकर सत्ता में आने के बाद अमेरिका ने क्यूबा के साथ संबंध तोड़ लिए थे लेकिन 2014 में उस समय अमेरिका के राष्ट्रपति रहे बराक ओबामा और क्यूबा के नेता राउल कास्त्रो ने कूटनीटिक संबंधों को बहाल किये जाने की घोषणा की थी. 


कई अहम घटनाओं का गवाह है 17 दिसंबर
17 दिसंबर के इतिहास में कई अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं भी दर्ज हैं. इन घटनाओं में 645 साल पहले देश की राजधानी दिल्ली पर कब्जे की अहम घटना भी जुड़ी हुई है. महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है-


1398: मंगोल सम्राट तैमूरलंग ने दिल्ली पर कब्जा किया. 1556: बादशाह अकबर के दरबार के प्रसिद्ध कवि रहीम का जन्म. 1718 : फ्रांस, ब्रिटेन और ऑस्ट्रिया ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की. 1777: फ्रांस ने अमेरिकी स्वतंत्रता को मान्यता दी. 1803: ईस्ट इंडिया कंपनी ने ओडिशा पर कब्जा किया. 1903 : राइट बंधुओं ने 'द फ्लायर' नामक विमान पहली बार उड़ाया. 1928 : क्रांतिकारी भगत सिंह और राजगुरु ने अंग्रेजों के पुलिस अधिकारी जॉन पी सांडर्स को गोली मारी. 1940: महात्मा गांधी ने सत्याग्रह आंदोलन स्थगित किया. 2014 : अमेरिका और क्यूबा ने दशकों से टूटे कूटनीतिक संबंधों को बहाल करने की घोषणा की.


ये भी पढ़ें- भारत अब बाल विवाह को खत्म करने के लिए तेजी से काम नहीं कर रहा? जानिए क्या कहता है ये सर्वे


Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.