नई दिल्ली: Who is Fatima Bibi: पद्म भूषण पाने वाली हस्तियों के नामों का ऐलान हो गया है. इनमें सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज और तमिलनाडु की पूर्व राज्यपाल फातिमा बीवी का भी नाम है. उन्हें मरणोपरांत पद्म भूषण का सम्मान मिला है. केरल की फातिमा बीवी का नाम अब इतिहास में सुनहरे अक्षरों से लिखा जाएगा.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

कौन थीं फातिमा बीवी?
फातिमा बीवी का जन्म अप्रैल 1927 में केरल के पतनमतिट्टा जिले में हुआ था. फातिमा की शुरुआती पढ़ाई स्थानीय कैथोलिकेट हाई स्कूल से हुई. इसके बाद उन्होंने तिरुवनंतपुरम के यूनिवर्सिटी कॉलेज में एडमिशन लिया. यहां से उन्होंने बीएससी की. इसके बाद उन्होंने लॉ की पढ़ाई पूरी की और साल 1950 में वकील बनीं.


CJM बनीं फातिमा
फातिमा बीवी 1958 में केरल अधीनस्थ न्यायिक सेवा में मुंसिफ के पद पर नियुक्त हुईं. इसके बाद 1968 में वो अधीनस्थ न्यायाधीश बना गईं. 1972 में वो मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) बनीं. 1974 में जिला जज बनीं. इसके बाद 1983 में फातिमा बीवी को केरल हाईकोर्ट में प्रमोट कर दिया गया. 1984 में वो स्थायी जज बन गईं.  


सुप्रीम कोर्ट की जज बनीं
साल 1989 में सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज बनीं. साल 1992 में वो रिटायर हुईं तो राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का सदस्य बनाया गया.


राज्यपाल बनीं
1997 में फातिमा बीवी तमिलनाडु की राज्यपाल बनीं. राज्यपाल रहने के दौरान उन्होंने तमिलनाडु विश्वविद्यालय के चांसलर के रूप में भी उन्होंने काम किया. नवंबर 2023 में 96 साल की उम्र में फातिमा बीवी का निधन हो गया.


ये भी पढ़ें- Dr. Prema Dhanraj: आठ की उम्र में जल गया था आधा शरीर, डॉक्टर बन जले लोगों का फ्री में करने लगीं इलाज, मिलेगा पद्मश्री


Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.