नई दिल्ली: Maharashtra Congress: लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में को कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. ऐसी चर्चा है कि वो जल्द ही BJP में शामिल होंगे. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

MLA भी साथ लेकर जाएंगे अशोक
माना जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के साथ कांग्रेस के कुछ विधायक भी भाजपा में जा सकते हैं. करीब 2 से 4 विधायक चव्हाण के साथ भाजपा में शामिल हो सकते है. ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा उन्हें राज्यसभा भेज सकती है. 


कांग्रेस से क्यों नाराज थे अशोक चव्हाण?
ऐसी खबरें आई थीं कि अशोक चव्हाण महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले से खफा थे. कांग्रेस ने अशोक को इस बार लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया. उन्होंने साफ़ तौर पर कहा कि प्रदेश में BJP की लहर लग रही है. अशोक चव्हाण चाहते थे कि पार्टी नाना पटोले को हटाकर उन्हें प्रदेश का अध्यक्ष बनाए, लेकिन कांग्रेस ने ऐसा नहीं किया. 


इन्होंने भी छोड़ी कांग्रेस
गौरतलब है कि अशोक चव्हाण से पहले मिलिंद देवड़ा और बाबा सिद्दीकी ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था. सिद्दीकी हाल ही में अजित पवार के NCP गुट में शामिल हुए हैं. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया है कि कांग्रेस के कई बड़े नेता हमारे संपर्क में हैं. फडणवीस के बयान के बाद ही महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले दिल्ली रवाना हो गए हैं. 


ये भी पढ़ें- Bihar Floor Test: बिहार में RJD के साथ 'खेला', दो विधायक NDA के खेमे में गए


Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.