घर में कबूतर ने बनाया घोंसला, जानें आपके लिए शुभ या अशुभ?

Pigeon Nest in House: आपने अकसर लोगों को कबूतरों को दाना खिलाते देखा होगा. लेकिन क्या आपको पता है कि घर में कबूतर का घोंसला बनाना शुभ होता है या अशुभ. घर में कबूतर का घोंसला बनाना दुर्भाग्य का सूचक माना जाता है.

ज़ी हिंदुस्तान वेब टीम Tue, 04 Oct 2022-9:11 am,
1/5

परेशानियां होंगी दूर

कबूतरों को दाना खिलाने से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं. बुध को मजबूत करने के लिए कबूतर को दाना खिलाना चाहिए. 

2/5

सुख-शांति में वृद्धि

शास्त्र में कहा गया है कि कबूतर मां लक्ष्मी के भक्त होते हैं. इसलिए घर में कबूतर होने से सुख-शांति में वृद्धि होती है.

3/5

आर्थिक तंगी का संकेत

अगर घर में या आसपास कबूतर का घोंसला है तो उसे बिना नुकसान पहुंचाए घर से दूर छोड़ दें. क्योंकि इससे घर में आर्थिक तंगी के साथ-साथ अस्थिरता भी आती है.

4/5

कबूतरों को दाना खिलाना

कबूतरों को रोजाना दाना खिलाना पुण्य का काम माना जाता है. इससे कई तरह के ग्रह दोष दूर हो जाते हैं. 

5/5

सुख और शांति का संकेत

घर में कबूतर का आना सुख-शांति का संकेत माना जाता है. यह आपको कम समय में बड़ी सफलता दिला सकता है. हालांकि कुछ कबूतर के घर में आने को अशुभ मानते हैं.

ZEENEWS TRENDING STORIES

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link