5 साल की बच्चियां होंगी प्रेग्नेंट, 20 साल में मर जाएंगे... कब आएगा कलियुग का अंतिम चरण

हिंदू धर्म के अनुसार भगवान विष्णु कलयुग में कल्कि अवतार लेंगे. यह उनका 10 वां अवतार होगा. श्रीमद्भागवत में कल्कि अवतार के समय का वर्णन मिलता है. श्रीमद्भागवत के अनुसार जब भगवान कल्कि अवतार लेंगे उस समय पृथ्वी पर लोग मानवता भूल जाएंगे. पृथ्वी आग की तरह जल रही होगी.

ज़ी हिंदुस्तान वेब टीम Fri, 30 Aug 2024-1:57 pm,
1/11

कल्कि अवतार की कहानी

भागवत कथा का वर्णन करते हुए शुकदेव जी ने कहा है कि जब पृथ्वी अग्नि की तरह दहक रही होगी तब कल्कि का अवतार होगा.

 

2/11

पुराण में वर्णन

श्रीमद्भागवत पुराण में कलयुग के अंत का वर्णन मिलता है, चलिए जानते पृथ्वी के अंत का कैसा मंजर होगा.

 

3/11

कितने साल का है कलयुग

पुराणों के अनुसार कलयुग 432000 साल का है.  भगवान कल्कि कलयुग के अंत में अवतार लेंगे. वहीं अभी कलयुग को केवल 5100 साल ही हुए हैं. 

 

4/11

मनुष्यों की औसत उम्र होगी 20 साल

कलयुग के अंत के समय मनुष्यों की औसत आयु केवल 20 वर्ष रह जायेगी और इंसान के शरीर की लंबाई घट जायेगी. यह स्थिति मनुष्यों के साथ जानवरों के साथ भी होगा. गाय, भैंस बकरियों की तरह छोटी हो जायेंगी और दूध भी कम देंगी.

 

5/11

अन्न का नहीं होगा एक दाना

पृथ्वी से सभी नदियां, तालाब सूख जाएंगे, जमीन बंजर पड़ जाएंगी. अन्न का एक दाना तक नसीब नहीं होगा.

 

6/11

कलयुग का अंतिम चरण

पेड़-पौधे सूख जाएंगे उनपर फल नहीं लगेंगे. मनुष्य केवल मांस पर निर्भर हो जाएंगे, जिसके लिए वह इंसानों पर भी हमला कर सकते हैं.

 

7/11

5 साल की लड़कियां होगी गर्भवती

लड़कियां 5 वर्ष की उम्र में गर्भवती हो जाएंगी. उनकी दशा आज की तुलना में और ज्यादा दर्दनाक हो जायेगा. लोग मानवता भूल जायेंगे.

 

8/11

भगवान विष्णु का 10वां अवतार

कलयुग के अंत में पृथ्वी को झकझोर देने वाले भयंकर तूफान और भूकंप आएंगे. लोग घर छोड़कर गढ्ढों में रहने लगेंगे. 

 

9/11

कब जन्म लेंगे कल्कि

कई साल तक सूखा बना रहने के बाद काफी मोटी धारा के साथ वर्षा होगी, जिससे पूरी पृथ्वी जलमग्न हो जाएगी. 

 

10/11

कलयुग का अंत कब होगा

इसके बाद एक बार फिर बारह सूर्य का उदय होगा, जो पृथ्वी को लाल लावा बना देगी और धरती को पाताल लोक तक भस्म कर देगी.  

 

11/11

Disclaimer

Disclaimer यहां दी गई सभी जानकारी इंटरनेट से ली गई है. Zee Bharat इसकी पुष्टि नहीं करता.

ZEENEWS TRENDING STORIES

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link