Commonwealth Games 2022 Day 7 Schedule: बर्मिंघम में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है. छठे दिन भी भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरे दिन 5 मेडल जीतने का कारनामा किया है. कॉमनवेल्थ गेम्स के छठे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने एक सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल जीते और कुल पदकों की संख्या को 18 कर दिया है. अब 7वें दिन भारतीय दल की निगाहें पदक तालिका को बढ़ाने पर होंगी.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

ऐसे में आइय एक नजर 7वें दिन होने वाले भारतीय खिलाड़ियों के खेलों पर डालते हैं. राष्ट्रमंडल खेलों में सातवें दिन भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है. सभी समय भारतीय मानक समय के अनुसार हैं.


एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स:


महिला तार गोला फेंक: 
क्वालीफाइंग दौर - सरिता सिंह, एम बाला - दोपहर 2.30 बजे 
महिला 200 मीटर: राउंड एक- हीट दो - हिमा दास - दोपहर 3.30 बजे 
पुरुषों की लंबी कूद फाइनल: मोहम्मद अनीस याहिया, मुरली श्रीशंकर - रात 12.12 बजे (शुक्रवार को)


मुक्केबाजी:
48 से 51 किग्रा फ्लाईवेट: क्वार्टरफाइनल 2 - अमित पंघाल - शाम 4.45 बजे 
57 से 60 किग्रा लाइटवेट: क्वार्टरफाइनल 2 - जैस्मिन लेंबोरिया - शाम 6.15 बजे 
92 किग्रा सुपर हैवीवेट: क्वार्टरफाइनल 1 - सागर अहलावत - रात 8 बजे 
63.5 से 67 किग्रा वेल्टरवेट: क्वार्टरफाइनल 3 - रोहित टोकस - रात 12.30 बजे (गुरुवार) 


लयबद्ध जिम्नास्टिक:
व्यक्तिगत क्वॉलीफिकेशन सब डिवीजन 1 - बलवीन कौर - शाम 4.30 बजे से 
हॉकी:
पुरुष पूल बी: भारत बनाम वेल्स - शाम 6.30 बजे 


लॉन बॉल्स:
पुरुष सिंगल्स - मृदुल बोरगोहेन - शाम 4 बजे
स्क्वाश:
महिला डबल्स राउंड आफ 32: सुनयना सारा कुरुविला और अनाहत सिंह - शाम 5.30 बजे 
पुरुष डबल्स राउंड आफ 32: वेलावन सेंथिलकुमार और अभय सिंह - शाम 6 बजे 
मिश्रित डबल्स राउंड आफ 16: दीपिका पल्लीकल कार्तिक और सौरव घोषाल - शाम 7 बजे 
मिश्रित डबल्स राउंड आफ 16: जोशना चिनप्पा और हरिंदर पाल सिंह संधू- रात 11 बजे 
महिला डबल्स राउंड आफ 16: जोशना चिनप्पा और दीपिका पल्लीकल कार्तिक: रात 12.20 बजे (शुक्रवार को) 


टेबल टेनिस:
मिश्रित डबल्स राउंड आफ 64: सानिल शेट्टी और रीथ टेनिसन - रात 8.30 बजे 
मिश्रित डबल्स राउंड आफ 32: जी साथियान और मनिका बत्रा - रात 8.30 बजे 
मिश्रित डबल्स राउंड आफ 32: अचंता शरत कमल और श्रीजा अकुला - रात 8.30 बजे 
महिला सिंगल्स राउंड आफ 32: श्रीजा अकुला / मनिका बत्रा - रात 8.30 बजे 
पुरुष डबल्स राउंड आफ 32: हरमीत देसाई और सानिल शेट्टी - रात 8.30 बजे 
पुरुष डबल्स राउंड आफ 32 - शरत कमल और जी साथियान - रात 8.30 बजे


इसे भी पढ़ें- Commonwealth Games: ऊंची कूद में भारत ने पहली बार जीता कोई पदक, शंकर ने रचा इतिहास



Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.