नई दिल्ली: पूरी दुनिया में अभी कोरोना वायरस का कहर थमा नहीं है. कोरोना ने सबसे भयानक रूप भारत में धारण किया है. जहां, रोजाना तकरीबन एक लाख के आस पास नये केस सामने आ रहे हैं. पहले आपको कोरोना से जुड़ी जानकारी दे देते हैं, उसके बाद आपको भारत के लिए एक अच्छी खबर बताते हैं.


कोरोना से जुड़ी अभी की बड़ी खबर


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 59.92 लाख हो गए हैं. जबकि बीते 24 घंटे में कोरोना के 88600 नए मामले सामने आए हैं. अब तक कोरोना से 49.41 लाख लोग ठीक हुए, तो वहीं देश में अब तक कोरोना के 7 करोड़ से ज्यादा टेस्ट हुए.


तो अब आपको कोरोना से जुड़ी 5 अच्छी खबर बताते हैं.


1). सबसे ज्यादा लोग ठीक


2). 82% के ऊपर रिकवरी रेट


3). ठीक होने वाले मामले ज्यादा 


4). 7 करोड़ से ज्यादा टेस्ट 


5). नए मामलों में लगातार कमी


कोरोना के मोर्चे पर एक नहीं आई कई अच्छी खबर सामने आई है,  हालांकि अभी भी कोरोना का खतरा बरकरार है. हर किसी को इसी बात का इंतजार है कि आखिर कोरोना को मात देने वाली वैक्सीन कब तैयार होगी?


घटने लगे देश में कोरोना के मामले


जी हां कोरोना के मोर्च पर कई अच्छी खबर आ रही है, लेकिन उससे पहले बताते हैं कि कैसे देश में कोरोना के मामले घटने लगे हैं.


17 सितंबर    97894
18 सितंबर    96424
20 सितंबर    92605
27 सिंतबर    88600


देश के जागरूक लोगों के प्रयासों का असर दिखने लगा है. बीते कुछ हफ्तों में लगातार टेस्ट बढ़ने से ज्यादा लोगों की पहचान हुई और ज्यादा मामले आने के बाद अब गिरावट देखने को मिल रहा है. भारत ने कोरोना के दौर में पूरी दुनिया की मदद की.


बीते कुछ हफ्तों के ट्रेंड देखें को भारत में लगातार रिकवरी रेट में सुधार देखने को मिल रहा है.


22 सितंबर  80.86%


23 सितंबर- 81.25%


24 सितंबर- 81.55%


25 सितंबर- 81.74%


26 सितंबर- 82.14%


27 सितंबर- 82.46%


अब आपको एक आंकड़ा दिखाते हैं बेहद दिलचस्प आंकड़ा है


रोज ज्यादा ठीक, कम नई मामले


                      नए मामले               ठीक
22 सितंबर       88935                  101468
23 सितंबर       83347                   89746
24 सितंबर       86508                   87374
26 सितंबर       85362                   93420
27 सितंबर       88600                   92043


अब आपको बताते हैं कि कोरोना के मोर्चे पर अच्छी खबर क्या है.


दुनिया में सबसे ज्यादा लोग भारत में ठीक हुए हैं. लगातार छठे दिन मरीज से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं. भारत में रिकवरी रेट बढ़कर 82% के ऊपर पहुंच गया है और ज्यादा संक्रमित राज्यों में मामले घटने लगे हैं. कुल टेस्ट 7 करोड़ से ज्यादा हुए हैं, हर रोज 5 लाख PPE किट का निर्माण हो रहा है. फिलहाल 1823 कोरोना जांच लैब है.


यानी कोरोना के मोर्चे पर लंब अरसे बाद कुछ अच्छी खबरें आई हैं. वैक्सीन पर काम चल रहा और अगले साल की शुरूआत में आने की संभावना है.


इसे भी पढ़ें: Corona को लेकर दूर कीजिये गलतफहमियां


देश और दुनिया की हर एक खबर अलग नजरिए के साथ और लाइव टीवी होगा आपकी मुट्ठी में. 


डाउनलोड करिए ज़ी हिंदुस्तान ऐप. 


जो आपको हर हलचल से खबरदार रखेगा...


नीचे के लिंक्स पर क्लिक करके डाउनलोड करें-


Android Link - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.zeenews.hindustan&hl=en_IN


iOS (Apple) Link - https://apps.apple.com/mm/app/zee-hindustan/id1527717234