नई दिल्ली: Guru Purnima 2022: सनातन धर्म में आषाढ़ मास की पूर्णिमा बेहद शुभ मानी गई है. यह तिथि महर्षि वेद व्यास को समर्पित है. हिंदू धर्म में भगवान तक पहुंचने के लिए गुरु बेहद मददगार होते हैं. इस साल गुरु पूर्णिमा 13 जुलाई 2022 को मनाया जाएगा. शास्त्रों के अनुसार, आषाढ़ मास की पूर्णिमा को ही प्रथम गुरु माने गए महर्षि वेद व्यास जी का जन्म हुआ था. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

वेद व्यास जी के जन्मोत्सव पर अपने गुरुओं को इन संदेशों के साथ शुभकामनाएं भेजें. आप भी अपने गुरु को इन खूबसूरत संदेशों को भेजकर गुरु पूर्णिमा की दें.


1. जिसके प्रति मन में सम्मान होता है
जिसकी डांट में भी एक अद्भुत ज्ञान होता है,
जन्म देता है कई महान शख्सियतों को,
वो गुरु तो सबसे महान होता है. 
Happy Guru Purnima 2022


2. अक्षर ज्ञान ही नहीं,
गुरु ने सिखाया जीवन ज्ञान,
गुरुमंत्र को कर आत्मसात
हो जाओ भवसागर से पार.
Happy Guru Purnima 2022


3.  शांति का पढ़ाया पाठ,
अज्ञानता का मिटाया अंधकार,
गुरु ने सिखाया हमें,
नफरत पर विजय है प्यार
गुरु पुर्णिमा की बधाई.
Happy Guru Purnima 2022


4. सब धरती कागज करूं,
लिखनी सब बनराय।
सात समुद्र की मसि करूं,
गुरु गुण लिखा न जाय.
Happy Guru Purnima 2022


5. वक्त भी सिखाता है और गुरु भी,
पर दोनों में अंतर सिर्फ इतना ही है
कि गुरु सिखाने के बाद इम्तेहान लेता है
और वक़्त इम्तिहान लेकर सिखाता ह.
Happy Guru Purnima 2022


6. गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः
गुरुरेव परंब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः
Happy Guru Purnima 2022


7. गुरू बिन ज्ञान न उपजै, गुरू बिन मिलै न मोष
गुरू बिन लखै न सत्य को गुरू बिन मिटै न दोष
Happy Guru Purnima 2022


8. गुरू ब्रह्मा गुरू विष्णु, गुरु देवो महेश्वरा गुरु साक्षात परब्रह्म, तस्मै श्री गुरुवे नमः
Happy Guru Purnima 2022


ये भी पढ़ें- Guru Purnima 2022: गुरु पूर्णिमा के दिन करें इन चीजों का दान, जानें तिथि, पूजा विधि और महत्व



Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.