Quiz Questions with Answers: सामान्य ज्ञान (GK) में एक मजबूत आधार होना एक चाबी रखने जैसा है जो ज्ञान से भरी दुनिया में समझ के असंख्य दरवाजे खोलती है. इसके अलावा UPSC, राज्य PCS, बैंक PO/क्लर्क, SSC और अन्य परीक्षाओं के लिए भी जनरल नॉलेज का होना बहुत जरूरी है. ऐसे में सभी को राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, बिजनेस, बड़ी तारीखें, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, करंट अफेयर्स से जुड़ी कुछ जनरल नॉलेज होनी ही चाहिए.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

सवाल 1- किसी भी भारतीय राज्य की पहली महिला राज्यपाल कौन थी?
उत्तर- सरोजिनी नायडू


सवाल 2- ब्रिटिश संसद का सदस्य बनने वाले प्रथम भारतीय कौन थे?
उत्तर- दादाभाई नौरोजी


सवाल 3- भारत के पहले मुख्य चुनाव आयुक्त कौन थे?
उत्तर- सुकुमार सेन


सवाल 4- भारतीय सैन्य अकादमी कहां स्थित है?
उत्तर- देहरादून


सवाल 5- भारतीय सिनेमा के पिता के रूप में किसे जाना जाता है?
उत्तर- दादा साहब फाल्के


सवाल 6- विश्व का सबसे ऊंचा पर्वत कौन सा है?
उत्तर- माउंट एवरेस्ट


सवाल 7- एशिया का सबसे छोटा देश कौन सा है?
उत्तर- मालदीव


सवाल 8- किस लोकप्रिय क्रिकेटर को 'हरियाणा हरिकेन' के नाम से जाना जाता है?
उत्तर- कपिल देव


ये भी पढ़ें- Quiz: किस जानवर का सिर काटने पर भी वह जिंदा रहता है?


Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.