नई दिल्लीः Rain Alert: राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को मौसम अपेक्षाकृत गर्म रहेगा और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

दिल्ली में आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल
मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को दिनभर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 89 प्रतिशत दर्ज की गई. ‘सफर’ के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 279 दर्ज किया गया. 


पहाड़ी राज्यों में आने वाला है नया पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी हिमालयी इलाकों में 19 से 21 फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है. 18 फरवरी को पहाड़ी राज्यों में नया पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित में 18 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 19 से 21 फरवरी के बीच हल्की बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है. 


पंजाब और हरियाणा के अधिकतर स्थानों पर बढ़ी गर्मी
पंजाब और हरियाणा के अधिकतर स्थानों पर शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है. इसी प्रकार लुधियाना में सामान्य से दो डिग्री अधिक 10.3 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. 


जानिए पटियाला, लुधियाना का तापमान
राज्य के पटियाला में भी सामान्य से दो डिग्री अधिक 11.7 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जबकि पठानकोट का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा. बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में भी न्यूनतम तापमान क्रमश: 10,12 और नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हरियाणा और पंजाब की संयुक्त राजधानी और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 


हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है जबकि हिसार में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 12 डिग्री रहा. राज्य के करनाल, नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 10.2, 9.9, 14, 11.2 और 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.


यह भी पढ़िएः छोटी उम्र में ही बाल हो रहे सफेद तो सिर पर लगाएं ये पेस्ट, बालों को मजबूत और घना भी करेगा ये घरेलू नुस्खा


 



Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.