Priyanka Chopra Photo: प्रियंका चोपड़ा की इन फोटोज ने चुराया फैंस का दिल, बहन परिणीति ने कही ये बात

ग्लोबल स्टार और बेहतरीन अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने कुछ दिन पहले अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था. ऐसे में एक्ट्रेस की कई सारी फोटो सोशल मीडिया पर तेजी सी वायरल हो रही थीं. इसी बीच एक्ट्रेस की बहन परिणीति चोपड़ा ने बर्थडे से कुछ खास फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है.

Tue, 02 Aug 2022-8:49 am,
1/5

बर्थडे की अनदेखी तस्वीरें में आप देख सकते हैं कि प्रियंका और परिणीति दोनों दिख रही हैं.  जिसमें वह फैमिली और फ्रेंड्स के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं. 

 

2/5

प्रियंका ने इस साल अपना बर्थडे मैक्सिको में सेलिब्रेट किया. फोटोज में प्रियंका के साथ निक जोनस, परिणीति चोपड़ा और उनकी मां मधु चोपड़ा भी नजर आ रही हैं.

 

3/5

प्रियंका फोटोज में काफी खुश दिख रही हैं. ऐसा लग रहा जैसे उनके लिए यह बर्थडे सबसे अच्छा बीता है. 

 

4/5

वहीं, इसके अलावा प्रियंका और निक जोनस की यह खबर भी सामने आ रही है कि यह जोड़ा एक और बच्चे के लिए तैयारी कर रहा हैं. 

 

5/5

बता दें, इस साल की शुरुआत में सेरोगेसी के जरिए दोनों ने अपनी पहली बच्ची का स्वागत किया था जो अब 6 महीने की हो चुकी है. 

ZEENEWS TRENDING STORIES

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link