Virbhadra Singh 2nd death anniversary: हिमाचल प्रदेश की राजनीति के कद्दावर नेता और छह बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) की आज दूसरी पुण्यतिथि है.  इस दौरान उनकी पुण्यतिथि के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन (Rajeev Bhawan) में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया. 



COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया.  पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल और हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह पहुंची.  इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर वीरभद्र सिंह को याद किया. 


इस दौरान हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष एवं स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज वीरभद्र से हमारे बीच में नहीं है उनकी पुण्यतिथि के मौके पर आज पूरा प्रदेश उन्हें याद कर रहा है. हिमाचल प्रदेश के हर कोने में जाकर देखा जाए तो लोग उन्हें श्रद्धा के साथ याद करते हैं. 


Landslide in Himachal: हिमाचल के कई जिलों में झमाझम बारिश,कसौली-रोहतांग में लैंडस्लाइड, 91 सड़कें बंद


प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोग चाहते थे कि वीरभद्र सिंह सदैव उनका नेतृत्व करें लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था.  प्रतिभा सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह की प्रतिमा रिज मैदान स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात चल रही है स्थान चयनित होने के बाद जल्द यह काम पूरा हो जाएगा.


इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि वीरभद्र सिंह आधुनिक हिमाचल के शिल्पकार रहे.  पूरा प्रदेश उन्हें महान नेता, प्रशासक, इतिहासकार और कद्दावर डिप्लोमेट के तौर पर याद करता है. 


वीरभद्र सिंह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन ऐसा महसूस होता है कि वे हमारे आसपास हैं. उन्होंने आगे कहा कि वीरभद्र सिंह आज भी हमारे दिलों में हैं और प्रदेश सरकार भी उनकी नीतियों पर ही आगे बढ़ रही है.