Aaj Ka Panchang 20 October 2024: 20 अक्टूबर को दिन रविवार और कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है. इससे पहले रविवार सुबह 06 बजकर 47 मिनट तक तृतीया तिथि रहेगी. इसके बाद चतुर्थी तिथि लगेगी. यानी करवा चौथ का त्योहार भी 06 बजकर 47 मिनट पर ही शुरू होगा. रविवार सुबह 8 बजकर 32 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा, इसके बाद रोहिणी नक्षत्र लग जाएगा. बता दें, रविवार को करवा चौथ के अलावा संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी भी है. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

इस समय होगा चंद्रोदय
करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं पूरा दिन निर्जला व्रत रखने के बाद शाम को चांद देखकर ही अपना व्रत खोलती हैं. ऐसे में हर कोई बेसब्री से चंद्रोदय का इंतजार करता है. बता दें, रविवार को चंद्रोदय का समय 7 बजकर 56 मिनट है. यानी रविवार को चंद्रोदय शाम 7 बजकर 56 मिनट पर होगा. 


तिथि: चतुर्थी 
वार: रविवार
पक्ष: कृष्ण
नक्षत्र: रोहिणी
आज का त्योहार: करवा चौथ/संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी


दुष्ट मुहूर्त-         3:54 से           4:40 तक रहेगा. 
कुलिक-           3:54 से           4:42 तक रहेगा. 
कंटक-            9:45 से           10:32 तक रहेगा. 
राहुकाल-         4:00 से           5:35 तक रहेगा. 
यमघण्ट-        12:51 से           1:35 तक रहेगा. 
यमगंड-         11:43 से            1:08 तक रहेगा.
गुलिक काल-   2:34 से             4:03 तक रहेगा. 


(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. जी न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता.)


WATCH LIVE TV