Petrol Diesel Price 6 January 2023: रोजाना की तरह आज पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी गई हैं. आज भी वाहन ईंधन के दाम  (Petrol Diesel Rate) में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन कच्चे तेल के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. इसके बावजूद सात महीने का समय बीत जाने के बाद भी पेट्रोल डीजल की कीमतें जस की तस बनी हुई हैं. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

गौरतलब है कि आखिरी बार 21 मई को केंद्र की मोदी सरकार ने वाहन ईंधन (पेट्रोल-डीजल) पर एक्साइज ड्यूटी घटाई थी, जिसके बाद देश के कई राज्यों में तेल के रेट कम हो गए थे. 


हर दिन सुबह जारी होती हैं पेट्रोल डीजल की कीमतें
मालूम हो कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी की जाती हैं. वाहन ईंधन के दाम में वैट, डीलर कमीशन, एक्साइज ड्यूटी के साथ और भी कई चीजें जोड़ने के बाद कीमतें जारी की जाती हैं. 


ये भी पढ़ें- Himachal Pradesh: युवक को MBBS में दाखिला लेना पड़ गया भारी, PTM क्लियर न होने पर दिया था NEET


शहर                            पेट्रोल                                               डीजल
दिल्ली                           96.72 रुपये प्रति लीटर                        89.62 रुपये प्रति लीटर 
गुरुग्राम                         97.18 रुपये प्रति लीटर                        90.05 रुपये प्रति लीटर
नोएडा                          96.64 रुपये प्रति लीटर                        89.82 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई                            102.63 रुपये प्रति लीटर                     94.24 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता                     106.03 रुपये प्रति लीटर                      92.76 रुपये प्रति लीटर 
मुंबई                            106.31 रुपये प्रति लीटर                      94.27 रुपये प्रति लीटर  


ऐसे जान जा सकते हैं अपडेट  


अगर आप भी पेट्रोल डीजल के लेटेस्ट प्राइस जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बस एक SMS करना होगा. जी हां तेल कंपन‍ियों की ओर से इसके लिए खास सुविधा दी जाती है. अगर आप इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता हैं तो आपको पेट्रोल डीजल के ताजा रेट जानने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके अलावा एचपीसीएल (HPCL) के कस्‍टमर HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर और बीपीसीएल (BPCL) कस्‍टमर RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 पर SMS करके जानकारी ले सकते हैं. अगर आप मुंबई के फ्यूल रेट जानना चाहते हैं तो आपको RSP स्पेस 108412 (मुंबई का डीलर कोड) लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा. इसके बाद आपको एक मैसेज आएगा, जिसमें आप मुंबई में पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें जान पाएंगे. 


WATCH LIVE TV