बिहार: NDA ने सीटों का किया ऐलान, JDU 122 और भाजपा के कोटे में 121 सीटें
प्रेस कांफ्रेंस के आगाज़ में सूबाई भाजपा सद्र संजय जायसवाल ने खिताब करते हुए कहा बिहार में एनडीए के लीजर नीतीश कुमार हैं.
पटना: बिहार में एनडीए गठबंधन की सीटों का मसला सुलझ गया है. LJP के गठबंधन से बाहर जाने के बाद BJPऔर JDU ने प्रेस कांफ्रेस करते हुए बताया कि जेडीयू 122, भाजपा 121 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. जिनमें से जेडीयू की 122 सीटों में 7 सीटें जीतन राम मांझी की पार्टी 'हम' को दी गई हैं. इसके अलावा भाजपा के खाते से कुछ सीटें मुकेश सहनी की VIP को देने की बात कही गई है.
प्रेस कांफ्रेंस के आगाज़ में सूबाई भाजपा सद्र संजय जायसवाल ने खिताब करते हुए कहा बिहार में एनडीए के लीजर नीतीश कुमार हैं. बिहार के गठबंधन में सारी बातें नीतीश कुमार की कयादत में हो रही हैं. प्रेस कांफ्रेंस में अशोक चौधरी, आरसीपी सिंह, वशिष्ठ नारायण सिंह और ललन सिंह वगैरा मौजूद थे.
Zee Salaam LIVE TV