Priyanka Gandhi will Contest Election: अगले लोकसभा चुनाव यानी कि 2024 में होने वाले आम चुनाव के लिए कांग्रेस एक नया प्लान बना रही है. मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को खास जिम्मेदारी दी जा सकती है. माना जा रहा है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को दक्षिण भारत की जिम्मेदारी दी जाएगी तो वहीं उनकी बहन प्रियंका गांधी को उत्तर भारत की जिम्मेदारी दी जाएगी. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश में इंटर करने वाली है. यात्रा में प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी. 


रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे प्रियंका


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

हाल ही में हुए हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी ने जमकर प्रचार किया. इसका फायदा भी कांग्रेस को मिला. कांग्रेस यहां सरकार बनाने में कामयाब रही. लेकिन माना जा रहा है कि राहुल और प्रियंका दोनों ही हिमाचल प्रदेश से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं के बेहद करीबी पत्रकार हिसाम सिद्दीकी का कहना है कि राहुल गांधी केरल की वायानाड सीट से लोकसभा चुनाव में हिस्सा लेंगे तो वहीं प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से चुनाव लड़ेंगे. 


यह भी पढ़ें: ICC World Cup: क्या इस वर्ल्ड कप Ind vs Pak मैच नहीं होगा? PCB चीफ ने कही हैरानी भरी बात


उत्तर भारत पर होगा प्रियंका का फोकस


ऐसा नहीं है कि राहुल गांधी सिर्फ दक्षिण भारत पर ही फोकस करेंगे बल्कि वह उत्तर भारत में सरगर्म रहेंगे. वह कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे साथ ही दक्षिण भारत देखेंगे. हालांकि ऑफिशियल कमान प्रियंका गांधी के पास रहेगी. प्रियंका गांधी सिर्फ उत्तर भारत में कमान संभालेंगे. पार्टी के सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस उत्तर प्रदेश पर फोकस करना चाहती है और प्रियंका गांधी का भी फोकस उत्तर प्रदेश पर ही होगा.


उत्तर भारत में कांग्रस को होगा फायदा


प्रियंका गांधी की पीआर टीम के मुताबिक प्रियंका गांधी लखनऊ और दिल्ली में रहकर भारतीय जनता पार्टी की रणनीतियों का मुकाबला करेंगी. उन्होंने उत्तर प्रदेश के विधानसभा के चुनावों में जमकर मेहनत की थी लेकिन हालांकि इसका उन्हें ज्यादा फायदा नहीं मिला. लोगों का मानना है कि प्रियंका के कमान संभालने से उत्तर भारत को फायदा होगा जबकि राहुल गांधी दक्षिण भारत में कांग्रेस का झंडा फहराएंगे.


Zee Salaam Live TV: