एस पद्मनाभन टाटा पावर के चेयरमैन नामित
Advertisement
trendingNow1314611

एस पद्मनाभन टाटा पावर के चेयरमैन नामित

बिजली क्षेत्र की टाटा पावर ने एस. पद्मनाभन को कंपनी के निदेशक मंडल का चेयरमैन नामित किया है। बंबई शेयर बाजार को दी गयी जानकारी में कंपनी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल में अतिरिक्त निदेशक पद्मनाभन को कंपनी के निदेशक मंडल का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल चार जनवरी 2017 से प्रभावी होगा। पद्मनाभन को पिछले महीने अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया था।

एस पद्मनाभन टाटा पावर के चेयरमैन नामित

नई दिल्ली : बिजली क्षेत्र की टाटा पावर ने एस. पद्मनाभन को कंपनी के निदेशक मंडल का चेयरमैन नामित किया है। बंबई शेयर बाजार को दी गयी जानकारी में कंपनी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल में अतिरिक्त निदेशक पद्मनाभन को कंपनी के निदेशक मंडल का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल चार जनवरी 2017 से प्रभावी होगा। पद्मनाभन को पिछले महीने अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया था।

टाटा पावर के निदेशक मंडल में शामिल होने से पहले पद्मनाभन टाटा बिजनेस एक्सीलेंस ग्रुप के कार्यकारी चेयरमैन थे। पद्मनाभन का नामांकन कंपनी के निदेशक पद से साइरस मिस्त्री के इस्तीफा देने के घटनाक्रम के बाद किया गया है। गौरतलब है कि टाटा समूह द्वारा मिस्त्री को समूह के चेयरमैन पद से अचानक हटाए जाने के बाद उनका समूह से विभिन्न स्तरों पर विवाद चल रहा है।

 

Trending news