जैकलीन ने मीडिया के साथ मनाया अपना जन्मदिन
Advertisement

जैकलीन ने मीडिया के साथ मनाया अपना जन्मदिन

श्रीलंकाई मूल की बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने मंगलवार को मीडिया के लोगों के साथ अपना 30वां जन्मदिन मनाया।

जैकलीन ने मीडिया के साथ मनाया अपना जन्मदिन

नई दिल्ली : श्रीलंकाई मूल की बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने मंगलवार को मीडिया के लोगों के साथ अपना 30वां जन्मदिन मनाया।

वह राजधानी दिल्ली में अपनी आने वाली फिल्म ‘ब्रदर्स’ के प्रचार के लिए आई थीं।

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, ‘मैं खुश हूं कि यह कामकाजी जन्मदिन था। मैं इससे बेहतर जन्मदिन के बारे में सोच भी नहीं सकती। यह मेरा छठा जन्मदिन का केक है। मैं अपने दो बेहतरीन साथी कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा और अक्षय कुमार के साथ जन्मदिन मनाकर प्रसन्न हूं।’

‘ब्रदर्स’ का निर्देशन करन मल्होत्रा ने किया है। यह फिल्म 14 अगस्त को रिलीज हो रही है।

Trending news