PHOTOS: प्रियंका चोपड़ा के रिसेप्शन में देवरानी ने मारी बाजी, दुल्हन सी नजर आईं सोफी...
Advertisement

PHOTOS: प्रियंका चोपड़ा के रिसेप्शन में देवरानी ने मारी बाजी, दुल्हन सी नजर आईं सोफी...

न्यूली मैरिड कपल से भी ज्यादा चर्चा में है प्रियंका के देवर जो जोनास की गर्लफ्रेंड सोफी टर्नर का इंडियन स्वैग

प्रियंका पर भारी पड़ा सोफी का लुक, फोटो साभार: योगेन शाह

नई दिल्ली: एक बार फिर से मंगलवार के रिसेप्शन में सबका अटेंशन जीतने में प्रियंका की देवरानी सोफी टर्नर बाजी मार ले गईं. प्रियंका चोपड़ा की शादी में प्रियंका और निक जोनास के लुक्स तो चर्चा में रहे ही हैं लेकिन इस न्यूली मैरिड कपल से भी ज्यादा चर्चा में है प्रियंका के देवर जो जोनास की गर्लफ्रेंड सोफी टर्नर का इंडियन स्वैग. 

सोफी वैसे तो पूरी शादी में इंडियन अंदाज से सबका दिल जीतने में कामयाब हुई हैं. लेकिन मंगलवार के रिसेप्शन में तो वह दुल्हन ही लग रही थीं. उनका इंडियन अंदाज देखकर आप भी कंफ्यूज हो जाएंगे कि आखिर दुल्हन कौन है. 

 

fallback
 प्रियंका और साफी में हुई बराबरी की टक्कर, फोटो साभार: योगेन शाह

 

1-3 दिसंबर को जोधपुर में हुई इस शादी का रिसेप्शन मंगलवार कोदिल्ली में हुआ. इस हाइप्रोफाइल रिसेप्शन में एक बार फिर से सबका अटेंशन जीतने में प्रियंका की देवरानी सोफी टर्नर सबसे आगे रहीं. जो जोनास और सोफी की जोड़ी की जो तस्वीरें सामने आई हैं उन्हें देखकर आप भी कहेंगे, 'ओ गोरी नखरा तेरा नी...'. अपनी दुल्हन को देखकर जो जोनास भी दीवानों की तरह उन्हें निहार रहे थे. देखिए यह तस्वीर...

 

fallback
जो जोनास ने ऐसे निहारा अपनी होने वाली दुल्हन सोफी को, फोटो साभार: योगेन शाह

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के देवर जो जोनास की मंगेतर सोफी टर्नर अमेरिकन टीवी इंडस्‍ट्री का जानामाना नाम हैं. दुनिया भर में प्रसिद्ध टीवी सीरीज 'गेम ऑफ थ्रॉन्‍स' में सोफी टर्नर सांस स्‍टार्क का किरदार निभाती हैं. सोफी का यह किरदार इस सीरीज में नेगेटिव है, लेकिन जब से वह प्रियंका की शादी में नजर आई हैं उनके इस देसी अंदाज को काफी पसंद किया जा रहा है.

fallback

वहीं प्रियंका की शादी के फंक्‍शन्‍स में भी सोफी बिलकुल इंडियन लुक में नजर आईं. सोफी ने प्रियंका की शादी में हुए संगीत में इंडियन लहंगा पहनकर मजेदार डांस परफॉर्मेंस भी किया.

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

 

Trending news