बुराई पर अच्छाई की जीत दिखाने की वजह से लोगों को पसंद आती हैं हिन्दी फिल्में: अमिताभ बच्चन
Advertisement
trendingNow1252696

बुराई पर अच्छाई की जीत दिखाने की वजह से लोगों को पसंद आती हैं हिन्दी फिल्में: अमिताभ बच्चन

हिन्दी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि हाल के वषरें में हिन्दी सिनेमा की पहुंच बढ़ गयी है और इसकी बढ़ती लोकप्रियता के पीछे वजह इसमें बुराई पर अच्छाई की जीत दिखाना है।

बुराई पर अच्छाई की जीत दिखाने की वजह से लोगों को पसंद आती हैं हिन्दी फिल्में: अमिताभ बच्चन

काहिरा : हिन्दी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि हाल के वषरें में हिन्दी सिनेमा की पहुंच बढ़ गयी है और इसकी बढ़ती लोकप्रियता के पीछे वजह इसमें बुराई पर अच्छाई की जीत दिखाना है।

मिस्र के दौरे पर आए 72 साल के अभिनेता ने यहां के काहिरा ओपेरा हाउस में हिन्दी सिनेमा, अपने करियर और फिल्मों के बदलते रूप पर भारतीय पत्रकार सिद्धार्थ भाटिया के साथ बातचीत की। इस दौरान ओपेरा हाउस में उत्सव जैसा माहौल था और लोग जोर जोर से ‘लव यू अमिताभ-लव यू अमिताभ’ चिल्ला रहे थे।

अमिताभ ने इस दौरान कहा, मैंने एक बार अपने पिता से पूछा कि लोग हिन्दी सिनेमा को इतना पसंद क्यों करते हैं। अपने जीवन के आखिरी सालों में वह हर शाम को मेरी फिल्म देखते थे। उन्होंने कहा ‘मुझे तीन घंटे (फिल्म) में बुराई पर अच्छाई की जीत मिल जाती है। शायद पूरे जीवन में, शायद कई जिंदगियों में तुम्हें और मुझे अपनी अच्छाइयों का फल नहीं मिलता।

उन्होंने कहा, हमारी कहानियां मानवीय भावनाओं पर केंद्रित होती हैं। पारिवारिक मूल्य, संस्कृति जो इतने महत्वपूर्ण हैं। तीनों दिनों की यात्रा पर मिस्र आए हुए अमिताभ को आज यहां के एकेडमी ऑफ आर्ट्स में आज डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी गयी।

 

 

Trending news