पब में पूजा बेदी की बेटी और रामानंद सागर की प्रपौत्री के बीच झगड़ा, शिकायत दर्ज
Advertisement

पब में पूजा बेदी की बेटी और रामानंद सागर की प्रपौत्री के बीच झगड़ा, शिकायत दर्ज

अभिनेत्री पूजा बेदी की बेटी और दिवंगत निर्देशक रामानंद सागर का प्रपौत्री के बीच यहां एक पब में झगड़ा हो गया। इसके बाद इन नाबालिग लड़कियों के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

पब में पूजा बेदी की बेटी और रामानंद सागर की प्रपौत्री के बीच झगड़ा, शिकायत दर्ज

मुंबई: अभिनेत्री पूजा बेदी की बेटी और दिवंगत निर्देशक रामानंद सागर का प्रपौत्री के बीच यहां एक पब में झगड़ा हो गया। इसके बाद इन नाबालिग लड़कियों के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

पूजा की बेटी आलिया और सागर की प्रपौत्री साक्षी के बीच झगड़ा मध्य मुंबई के लोवर परेल इलाके में गत शुक्रवार को हुआ था। सोमवार को साक्षी की मां मीनाक्षी ने ओशिवरा पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई जिसमें आरोप लगाया गया है कि आलिया और उसके मित्रों ने कथित तौर पर नशे की हालत में उनकी बेटी पर हमला किया।

दूसरी तरफ पूजा ने वर्सोवा थाने में कल रात शिकायत दर्ज कराई जिसमें आरोप लगाया कि पब में बहस के बाद मीनाक्षी और उनकी बेटी ने उनकी किशोर बेटी और उनके मित्रों के साथ गाली गलौज की, उन्हें धमकाया और अश्लील इशारे किए।

Trending news