जाएन मलिक के साथ शाहरुख की सेल्फी ने मचाई धूम, रीट्वीट का बनाया रिकॉर्ड
Advertisement
trendingNow1254969

जाएन मलिक के साथ शाहरुख की सेल्फी ने मचाई धूम, रीट्वीट का बनाया रिकॉर्ड

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की ब्रितानी गायक जाएन मलिक के साथ ट्वीटर पर डाली गई सेल्फी ने धूम मचा दी है। यह किसी भारतीय सेलिब्रिटी की सबसे ज्यादा दुबारा ट्वीट (रीट्वीट) की जाने वाली फोटो बन गई है।

जाएन मलिक के साथ शाहरुख की सेल्फी ने मचाई धूम, रीट्वीट का बनाया रिकॉर्ड

मुंबई : बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की ब्रितानी गायक जाएन मलिक के साथ ट्वीटर पर डाली गई सेल्फी ने धूम मचा दी है। यह किसी भारतीय सेलिब्रिटी की सबसे ज्यादा दुबारा ट्वीट (रीट्वीट) की जाने वाली फोटो बन गई है।

इस फोटो को अब तक 1,07,604 बार रीट्वीट किया जा चुका है जबकि 1,50,032 लोगों ने इसे पसंद (फेवरेट) किया है।

शाहरुख (49) ने ‘वन डायरेक्शन’ के पूर्व सदस्य 22 साल के जाएन के साथ यह श्यामश्वेत फोटो पांचवे एशियन अवार्ड के दौरान लंदन में खींचा। इस पुरस्कार समारोह में दोनों कलाकारों को उनके काम के लिए सम्मानित किया गया।

शाहरुख ने फोटो के साथ ट्वीट किया, ‘यह बच्चा बहुत होनहार है। अल्लाह उसे नूर बक्शे। एशियन अवार्ड में रात्रिभोज के दौरान।’

Trending news