फाइनल में अपने दोनों प्रतियोगी को पछाड़ते हुए नच बलिए 8 के विजेता बने दिव्यांका और विवेक
Advertisement

फाइनल में अपने दोनों प्रतियोगी को पछाड़ते हुए नच बलिए 8 के विजेता बने दिव्यांका और विवेक

डांसिंग टीवी शो 'नच बलिए' के सीजन 8 का फाइनल हो गया. इस शो के विजेता टेलिविजन स्टार कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया बने. दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने सनाया ईरानी-मोहित सहगल और अबिगैल पांडे-सनम जौहर की जोड़ी को हराया. ये हैं मोहब्बतें ऐक्टर्स दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने सिलेब्रिटी डांस रिऐलिटी शो के फाइनल में अपने दोनों प्रतियोगी को पछाड़ते हुए अंत में इस सीजन के विनर बन गए. 

फाइनल में अपने दोनों प्रतियोगी को पछाड़ते हुए नच बलिए 8 के विजेता बने दिव्यांका और विवेक

नई दिल्ली: डांसिंग टीवी शो 'नच बलिए' के सीजन 8 का फाइनल हो गया. इस शो के विजेता टेलिविजन स्टार कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया बने. दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने सनाया ईरानी-मोहित सहगल और अबिगैल पांडे-सनम जौहर की जोड़ी को हराया. ये हैं मोहब्बतें ऐक्टर्स दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने सिलेब्रिटी डांस रिऐलिटी शो के फाइनल में अपने दोनों प्रतियोगी को पछाड़ते हुए अंत में इस सीजन के विनर बन गए. 

दिव्यांका का गिनती इस समय की सबसे लोकप्रिय टीवी कलाकार के रूप में होती है. उनके पति के साथ उनकी डांसिंग जोड़ी को इस काफी पसंद भी किया जा रहा था. ट्रॉफी के अलावा विजेता जोड़ी को 35 लाख रुपए की विजेता राशि, एक हीरो माएस्ट्रो स्कूटर और ओरा जूलरी गिफ्ट दी गई है. 

यह पहला ऐसा मौका था जबकि ऑडियंस ने दिव्यांका त्रिपाठी को डांस फ्लोर पर देखा और उन्होंने टीवी सीरियल की ही तरह यहां भी अपने फैंस को निराश नहीं किया. दिव्यांका और विवेक के कदमों का मेल इतना सटीक था कि दोनों की कैमिस्ट्री देखने लायक थी. 

शुरुआती प्रस्तुति में नॉर्मल शुरुआत करने वाली इस जोड़ी ने एपिसोड दर एपिसोड अपनी परफॉर्मेंस में सुधार किया और खिताब अपने नाम किया. दिव्यांका का स्टारडम भी उनकी जीत में एक अहम रोल निभा गया. नच बलिए सीजन-8 की शुरुआत अप्रैल में हुई थी. इसमें 10 सिलेब्रिटी कपल्स ने हिस्सा लिया था.

Trending news