मुंबई हस्तमैथुन मामला: ट्विंकल खन्ना के साथ भी हुआ था ऐसा!
Advertisement
trendingNow1267494

मुंबई हस्तमैथुन मामला: ट्विंकल खन्ना के साथ भी हुआ था ऐसा!

मुंबई में अमेरिकी महिला के सामने गोपाल वाल्मिकी नामक युवक के शर्मनाक हस्तमैथुन की घटना पर बॉलीवुड अदाकारा और अक्षय कुमार की पत्नी ट्वींकल खन्ना ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। ट्विंकल ने कहा है कि जब वह किशोर हुआ करती थी तब वह इस प्रकार की शर्मनाक घटना का सामना कर चुकी है।

मुंबई हस्तमैथुन मामला: ट्विंकल खन्ना के साथ भी हुआ था ऐसा!

मुंबई: मुंबई में अमेरिकी महिला के सामने गोपाल वाल्मिकी नामक युवक के शर्मनाक हस्तमैथुन की घटना पर बॉलीवुड अदाकारा और अक्षय कुमार की पत्नी ट्वींकल खन्ना ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। ट्विंकल ने कहा है कि जब वह किशोर हुआ करती थी तब वह इस प्रकार की शर्मनाक घटना का सामना कर चुकी है।

और पढ़ें: अमेरिकी महिला को देखकर मैं हस्तमैथुन नहीं बल्कि पेशाब कर रहा था: गोपाल वाल्मिकी

ट्वींकल ने कोलाबा घटनाक्रम पर कहा कि जब वह 12 साल की थी तब वह इस प्रकार की शर्मनाक घटना का सामना कर चुकी है। यह घटना तब हुई थी जब वह स्कूल ट्रिप के दौरान हैंगिंग गार्डेन जा रही थी। ट्विंकल ने कहा कि इस प्रकार के लोग मानसिक रूप से बीमार होते हैं। यह जरूरी है कि ऐसे लोगों का पुरजोर विरोध किया जाना चाहिए।

गौर हो कि दक्षिणी मुंबई के कोलाबा में एक अमेरिकी महिला के सामने कथित तौर पर अश्लील हरकत करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गोपाल वाल्मीकि को पुलिस ने तड़के सुबह में गिरफ्तार किया गया। यह कथित घटना सोमवार को उस समय हुई जब महिला उस क्षेत्र में सुबह की चहलकदमी के लिए गई थी। महिला ने युवक की फोटो खींच ली थी। उसने ट्विटर पर घटना की जानकारी देते हुए इस फोटो को साझा किया था जो कुछ ही देर में वायरल हो गया था।

Trending news