VIRAL VIDEO: बहन रितिका ने दी ग्रैंड पार्टी, दीपिका के साथ जमकर थिरकते नजर आए रणवीर सिंह
Advertisement
trendingNow1471670

VIRAL VIDEO: बहन रितिका ने दी ग्रैंड पार्टी, दीपिका के साथ जमकर थिरकते नजर आए रणवीर सिंह

24 नंवबर की रात रणवीर सिंह की बहन रितिका भवनानी ने भाई और भाभी के लिए एक ग्रैंड पार्टी रखी, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

रणवीर और दीपिका 28 नवंबर को मुंबई में शादी की पार्टी देंगे (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

नई दिल्‍ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और पॉपुलर एक्टर रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंध चुके हैं. इटली में ब्‍याह रचाने के बाद इस जोड़ी ने सबसे पहले रिसेप्‍शन दीपिका के मायके यानी बेंगलुरू शहर में दिया. वहीं अब इन दोनों की शादी के दो और रिसेप्‍शन जल्‍द ही मुंबई में भी होने जा रहे हैं, लेकिन इससे पहले 24 नंवबर की रात रणवीर सिंह की बहन रितिका भवनानी ने भाई और भाभी के लिए एक ग्रैंड पार्टी रखी, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. 

fallback
(फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

अपने वेडिंग सेरेमनी से लेकर फर्स्ट रिसेप्शन पार्टी तक जहां रणवीर एलिगेंट अवतार में नजर आए, वहीं बहन की दी हुई पार्टी में रणवीर ने दिल खोलकर मस्ती की. अपने अटपटे आउटफिट के लिए पहचाने जाने वाले रणवीर ने इस पार्टी में रंग बिरेंगे कपड़ों में नजर आए, जहां वह नई-नवेली दुल्हनिया दीपिका के साथ डीजे की धुनों पर जमकर नाचते हुए दिखे. 

आप भी देखिए यह वायरल वीडियो-

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

- Ranveer Singh at his wedding party that is hosted by his sister Ritika in Mumbai- Look at him dancing his heart out can u spot deepika? رانفير سينغ في حفلة المقامه من قبل اخته ريتيكا بمناسبة زفافة - ياعمري شوفوه احس قاع يطلع الكبت كله من عقب ما كان متأدب الجم يوم الي راحوا المهم الي لابسه ابيض شكلها ديبيكا تقدرون تلمحونها لمن رانفير يرقص ونهاية الفيد ___________________ ⁦‪#RanveerSingh‬⁩ ‎⁧‫#رانفير_سينغ‬ #deepikapadukone #deepveerkishaadi #deepikawedsranveer #deepveer

A post shared by Ranveer singh FC (@ranveersinghtbt) on

बता दें, दीपिका पादुकोण के होमटाउन बेंगलुरू में 21 नवंबर को नई दुल्हन के पैरेंट्स की तरफ से रिसेप्शन पार्टी रखी गई थी. इस पार्टी में दोनों की फैमिली और फ्रेंड्स के अलावा स्पोर्ट्स जगत के कुछ खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया था. बेंगलुरू के रिसेप्‍शन के बाद दीपिका अपने सास-ससुर, ननद रितिका और पति रणवीर के साथ बेंगलुरू से मुंबई के लिए रवाना हो गई थीं. बेंगलुरू के बाद अब रणवीर और दीपिका 28 नवंबर को मुंबई में शादी की पार्टी देंगे. इस पार्टी के लिए कई सारे सितारों को न्योता दिया गया है. 

Trending news