कांग्रेस 4 राज्यों में सिमटी, देश के 7% आबादी वाले हिस्से में ही बचा शासन
Advertisement
trendingNow1358572

कांग्रेस 4 राज्यों में सिमटी, देश के 7% आबादी वाले हिस्से में ही बचा शासन

कांग्रेस अब बस देश में एक केंद्र शासित और 4 राज्यों में बची है. उसके पास कर्नाटक ही बड़ा राज्य बचा है.

देश के बड़े हिस्से पर भाजपाशासित सरकारों का कब्जा है.

नई दिल्ली : गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव परिणाम करीब करीब साफ हो चुके हैं. बीजेपी ने कांग्रेस से एक और राज्य छीन लिया है. अब उसके पास बस सिर्फ 4 राज्य और एक केंद्रशासित प्रदेश में सत्ता बची है. कांग्रेस इस बार गुजरात में सरकार बनाने की उम्मीद पाले बैठी थी, लेकिन परिणाम इसके ठीक उलट आए. ऊपर से कांग्रेस के हाथों से हिमाचल प्रदेश की सत्ता भी निकल गई. अब कांग्रेस के पास सिर्फ 4 राज्य बचे हैं.  

  1. भाजपा अपने दम पर 13 राज्यों में सरकार चला रही है
  2. 5 राज्यों में उसकी सहयोगी पार्टियों की सरकार है
  3. आबादी के हिसाब से बस 7 फीसदी आबादी पर कांग्रेस का कब्जा है

कांग्रेस की सरकार अब सिर्फ पंजाब, कर्नाटक, मिजोरम और मेघालय में है. इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में भी कांग्रेस की सरकार है. आबादी के हिसाब से देखा जाए तो देश के मात्र 7.78 फीसदी हिस्से के बराबर वाले राज्यों पर ही कांग्रेस का कब्जा बचा है.

गुजरात चुनाव : BJP के किले में सेंध लगाना नामुमकिन, बनेगा ये बड़ा रिकॉर्ड

कर्नाटक के पास इस समय बस कर्नाटक सबसे बड़ा राज्य है. वहीं भाजपा इस समय अपने दम पर 13  राज्यों में सरकार चला रही है. इसके अलावा 5 राज्यों में उसकी सहयोगी सरकार है.

इन 4 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में बची कांग्रेस
राज्य              आबादी प्रतिशत
1. कर्नाटक      5.05%
2. पंजाब         2.29%
3. मेघालय      0.25%
4. मिजोरम     0.09%
5. पुड्डुचेरी      0.10%

देश में भाजपा शासित राज्य
राज्य                 आबादी प्रतिशत
1. उत्तरप्रदेश      16.16%
2. उत्तराखंड        0.83%
3. हरियाणा          2.1%
4. राजस्थान         5.7%
5. गुजरात           5.0%
6. छत्तीसगढ़        2.1%
7. मध्यप्रदेश        6.0%
8. असम             2.58%
9. हिमाचल         0.57%
10. गोवा            0.12
11. मणिपुर        0.24
12. अरुणाचल    0.11%
13. झारखंड       2.7%

भाजपा की साझेदारी वाली सरकार
1. बिहार              8.60 %
2. जम्मू-कश्मीर     1.06%
3. महाराष्ट्र           9.3%
4. आंध्रप्रदेश        4.08%
5. नगालैंड          0.16%

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

TAGS

Trending news