असम के हिंसा प्रभावित इलाके में उग्रवादियों के खिलाफ सेना के ऑपरेशन का आज जायजा लेंगे सेना प्रमुख
Advertisement
trendingNow1242863

असम के हिंसा प्रभावित इलाके में उग्रवादियों के खिलाफ सेना के ऑपरेशन का आज जायजा लेंगे सेना प्रमुख

सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग आज असम में स्थिति का जायजा लेंगे जहां एनडीएफबी (एस) उग्रवादियों ने 80 से अधिक आदिवासियों का कत्ले आम किया था।

असम के हिंसा प्रभावित इलाके में उग्रवादियों के खिलाफ सेना के ऑपरेशन का आज जायजा लेंगे सेना प्रमुख

नई दिल्ली : सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग आज असम में स्थिति का जायजा लेंगे जहां एनडीएफबी (एस) उग्रवादियों ने 80 से अधिक आदिवासियों का कत्ले आम किया था।

जनरल सुहाग सबसे पहले गुवाहाटी जाएंगे और फिर वे सोनितपुर और कोकराझार जाएंगे जहां नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (सोंगबिजीत गुट) के उग्रवादियों ने मंगलवार को आदिवासियों पर हमला किया था। वहां अधिकारी जनरल सुहाग को जमीनी हालात और उग्रवादियों के खिलाफ सेना द्वारा चलाए गए अभियान की स्थिति से अवगत कराएंगे।

एनडीएफबी (एस) के उग्रवादियों के हमले और इस पर आदिवासियों की जवाबी हिंसा तथा पुलिस की गोलीबारी में अब तक 81 लोगों की जान जा चुकी है। जनरल सुहाग ने कल दिल्ली में गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी। उन्होंने बताया था कि सेना एनडीएफबी उग्रवादियों के खिलाफ अपने अभियान तेज करने जा रही है।

Trending news