गाय को बचाने के लिए मरने और मारने को तैयार : साक्षी महाराज
Advertisement
trendingNow1272225

गाय को बचाने के लिए मरने और मारने को तैयार : साक्षी महाराज

दादरी घटना पर भड़काऊ राजनीतिक बयान जारी है। भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने मंगलवार को कहा कि गाय को बचाने के लिए वह मरने और मारने को तैयार हैं।

गाय को बचाने के लिए मरने और मारने को तैयार : साक्षी महाराज

नई दिल्ली : दादरी घटना पर भड़काऊ राजनीतिक बयान जारी है। भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने मंगलवार को कहा कि गाय को बचाने के लिए वह मरने और मारने को तैयार हैं।

साक्षी महाराज ने कहा, 'हम अपनी माता का अपमान सहन नहीं करेंगे...हम मरेंगे और मारेंगे।' सांसद ने कहा कि दादरी में अखलाक की पीट-पीटकर मार डालने की घटना पर राजनीति की जा रही है, वह इसकी निंदा करते हैं।    

साक्षी महाराज ने उत्तर प्रदेश की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अखिलेश सरकार दादरी घटना से निपटने में नाकाम रही है। सांसद ने कहा कि इस घटना पर उत्तर प्रदेश सरकार दोहरा रवैया अपना रही है। उन्होंने कहा, 'अखलाख के परिवार को अखिलेश सरकार ने मुआवजा के तौर पर 45 लाख रुपए देने की घोषणा की है। इससे मुझे कोई तकलीफ नहीं है। लेकिन उन्नाव में दो लड़कियों के साथ बलात्कार करने के बाद हत्या कर दी गई तब अखिलेश सरकार ने पीड़ित परिवार को कोई मुआवजा नहीं दिया।'

साक्षी महाराज ने कहा, 'जैसे हमारी अपनी मां है, वैसे ही हमारी भारत मां है और वैसे ही गो माता है।' साक्षी महाराज ने सपा पर हिंद और मुसलमानों के मामले में दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने सोमवार को वाराणसी में हुए बवाल की घटना पर सपा को आड़े हाथ लिया और कहा कि क्या सपा सरकार हिंसा का शिकार लोगों को  मुआवजा देगी?

 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

TAGS

Trending news