कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती
Advertisement
trendingNow1310919

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह नियमित जांच के चलते या किसी बीमारी के कारण सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुयी हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह नियमित जांच के चलते या किसी बीमारी के कारण सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुयी हैं।

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि उन्हें इलाज के लिए सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह दो दिन बाद काम पर लौट जाएंगी। सूत्रों के मुताबिक सोनिया मंगलवार को सर गंगाराम अस्पताल में चेकअप कराने गई थी, जहां सावधानी बरतते हुए उन्हें भर्ती कर लिया गया। पार्टी सूत्रों के अनुसार सोनिया को सोमवार रात को ही अस्पताल में भर्ती किया गया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Trending news