गोरक्षा पर सियासत करना देश के लिए ठीक नहीं : गोविंदाचार्य
Advertisement
trendingNow1274654

गोरक्षा पर सियासत करना देश के लिए ठीक नहीं : गोविंदाचार्य

देश में गोवंश रक्षा की मांग के लिए जंतर मंतर पर जाने माने चिंतक के एन. गोविंदाचार्य के नेतृत्व में सात नवंबर से आयोजित होने वाला धरना स्थगित कर दिया गया है। गोविंदाचार्य ने कहा कि गऊ राजनीतिक पशु नहीं है और इस पर सियासत ठीक नहीं है।

गोरक्षा पर सियासत करना देश के लिए ठीक नहीं : गोविंदाचार्य

नई दिल्ली : देश में गोवंश रक्षा की मांग के लिए जंतर मंतर पर जाने माने चिंतक के एन. गोविंदाचार्य के नेतृत्व में सात नवंबर से आयोजित होने वाला धरना स्थगित कर दिया गया है। गोविंदाचार्य ने कहा कि गऊ राजनीतिक पशु नहीं है और इस पर सियासत ठीक नहीं है।

गोविंदाचार्य ने अपने बयान में कहा, ‘गोरक्षा के विषय पर हो रही राजनीति देश के लिए ठीक नहीं है। गऊ राजनीतिक पशु नहीं है जिसके नाम पर राजनीति और सम्प्रदाय का खेल खेला जाए।’ उन्होंने कहा कि गोरक्षा का मामला आस्था के साथ सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था से जुड़ा है। यह राजनीति और सम्प्रदाय के दायरे से ऊपर है। इस विषय पर राजनीति ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने देश की खेती को बर्बाद करने के लिए गोवंश को खेती से हटाने की साजिश रची थी ताकि देश आर्थिक रूप से कमजोर और पराश्रित हो जाए। यह देश के लोगों को समझना चाहिए। गोरक्षा की दिशा में सार्थक पहल किये जाने की जरूरत है।

गोरक्षा पर आंदोलन चलाने वाली राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन ने कहा है कि देश में गोवंश की रक्षा की मांग को लेकर सात नवंबर से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाना था लेकिन इस विषय पर अत्यधिक राजनीति होने और इसका साम्प्रदायिकरण होने के मद्देनजर इसे स्थगित किया जा रहा है।

Trending news