AAP विधायक ने केजरीवाल को लिखी चिट्ठी- पंजाब में टिकट के नाम पर हो रहा है महिलाओं का यौन शोषण
Advertisement
trendingNow1302208

AAP विधायक ने केजरीवाल को लिखी चिट्ठी- पंजाब में टिकट के नाम पर हो रहा है महिलाओं का यौन शोषण

आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री संदीप कुमार को लेकर अभी विवाद थमा भी नहीं है, कि इस बीच पार्टी के एक विधायक ने दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को खत लिखकर कहा है कि पंजाब में टिकट देने के नाम पर महिलाओं का यौन शोषण किया जा रहा है। वहीं, सुच्चा सिंह मामले के बाद अब पंजाब में आम आदमी पार्टी की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं।

AAP विधायक ने केजरीवाल को लिखी चिट्ठी- पंजाब में टिकट के नाम पर हो रहा है महिलाओं का यौन शोषण

नई दिल्‍ली : आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री संदीप कुमार को लेकर अभी विवाद थमा भी नहीं है, कि इस बीच पार्टी के एक विधायक ने दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को खत लिखकर कहा है कि पंजाब में टिकट देने के नाम पर महिलाओं का यौन शोषण किया जा रहा है। वहीं, सुच्चा सिंह मामले के बाद अब पंजाब में आम आदमी पार्टी की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आप के एक विधायक ने अब लेटर बम फोड़ा है। दिल्ली के बिजवासन से विधायक कर्नल देवेंद्र सहरावत ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखकर अपनी ही पार्टी के सीनियर नेताओं पर बड़े आरोप लगाए हैं।

चिट्ठी में उन्होंने लिखा है कि मुझे पार्टी के ही कुछ वॉलेंटियरों ने पंजाब में टिकट वितरण के दौरान हुए यौन शोषण के कुछ मामलों के बारे में बताया है। मैं पंजाब में कई लोगों से मिला और इन आरोपों की जमीनी हकीकत जानने की कोशिश की। मुझे लगता है कि आप और दिल्ली के बाकी एमएलए इस बात से अंजान है कि संजय सिंह, दुर्गेश पाठक और दिल्ली से ये बाकी पार्टी के रिप्रजेंटेटिव पंजाब में क्या-क्या कर रहे है। दिलीप पांडे भी दिल्ली में कुछ ऐसा ही कर रहे हैं। उनके लड़कियों के साथ फोटो सोशल साइट्स पर सरकुलेट हो रहे हैं और वो पार्टी के विधायकों के इलाकों में भी बेवजह दखलअंदाजी कर रहे हैं।

विधायक ने पार्टी के वरिष्ठ नेता आशुतोष के रुख की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि एक 'चौकड़ी' है, जो पार्टी को नुकसान पहुंचा रही है। सेक्स स्कैंडल में फंसे आप सरकार के बर्खास्त मंत्री संदीप कुमार को लेकर आप की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने अपने पत्र में आप के दिल्ली संयोजक दिलीप पांडेय के अलावा, पंजाब प्रभारी संजय सिंह और दुर्गेश पाठक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सहरावत ने कहा कि उन्होंने चंडीगढ़ में लोगों से मुलाकात की। उन्हें ऐसी रिपोर्ट मिली हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि विधानसभा टिकट देने के बदले महिलाओं का शारीरिक शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन नेताओं की चौकड़ी पार्टी को नुकसान पहुंचा रही है। जिससे सख्ती से निपटा जाना चाहिए। यहां बता दें कि कुछ दिन पंजाब से आप के पूर्व नेता हरदीप सिंह किंगरा ने पार्टी के बड़े नेता संजय सिंह और रणनीतिकार दुर्गेश पाठक पर टिकट के बदले पैसे लेने और गबन का आरोप लगाया था।

अब सहरावत ने केजरीवाल को पत्र लिखकर हड़कंपप मचा दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में संजय सिंह क्या कर रहे हैं? इसे दिल्ली में बैठे लोग नहीं जानते। वहीं उन्होंने कहा कि दिल्ली में दिलीप पांडेय भी बिल्कुल पंजाब के आप नेताओं की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर भी हालात बदतर हो रहे हैं। संदीप कुमार को लेकर आशुतोष के ब्लॉग पर भी देवेंद्र सहरावत ने नाराजगी जताई है।

उन्होंने कहा कि आशुतोष के विचार पार्टी के सिद्धांतों से मेल नहीं खाते हैं। यहां बता दें कि पिछले दिनों पंजाब में आप के संयोजक पद से हटाए गए सुच्चा सिंह छोटेपुर ने भी आरोप लगाए कि पंजाब में भी टिकटों के लिए सेक्स स्कैंडल हो सकता है। इसके साथ ही छोटेपुर ने पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली से पंजाब आए लोगों की जांच करवाने के लिए कहा था।

 

Trending news