पंजाब, हरियाणा में शीतलहर का कहर जारी
Advertisement
trendingNow1243249

पंजाब, हरियाणा में शीतलहर का कहर जारी

पंजाब और हरियाणा में ठंड और कोहरे का कहर जारी है जिसकी वजह से दोनों राज्यों के अधिकतर हिस्सों में आम जनजीवन प्रभावित रहा। अमृतसर, लुधियाना, अंबाला और हिसार समेत अधिकतर क्षेत्रों में कोहरे की वजह से रेल और सड़क यातायात प्रभावित रहा।

चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा में ठंड और कोहरे का कहर जारी है जिसकी वजह से दोनों राज्यों के अधिकतर हिस्सों में आम जनजीवन प्रभावित रहा। अमृतसर, लुधियाना, अंबाला और हिसार समेत अधिकतर क्षेत्रों में कोहरे की वजह से रेल और सड़क यातायात प्रभावित रहा।

मौसम विभाग ने यहां बताया कि दोनों राज्यों में 1.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ अमृतसर सबसे ठंडा स्थान रहा। शीतलहर ने लुधियाना को भी अपनी गिरफ्त में ले रखा है। यहां का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री नीचे है। पटियाला में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा के हिसार में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री कम है। नारनौल में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम, 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अंबाला और करनाल में न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.2 और 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बहरहाल, चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।

 

Trending news