आप के पूर्व विधायक बिन्नी भी भाजपा में हो सकते हैं शामिल
Advertisement
trendingNow1245159

आप के पूर्व विधायक बिन्नी भी भाजपा में हो सकते हैं शामिल

आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक विनोद कुमार बिन्नी ने शनिवार रात दिल्ली भाजपा प्रमुख सतीश उपाध्याय से मुलाकात की। इससे इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

आप के पूर्व विधायक बिन्नी भी भाजपा में हो सकते हैं शामिल

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक विनोद कुमार बिन्नी ने शनिवार रात दिल्ली भाजपा प्रमुख सतीश उपाध्याय से मुलाकात की। इससे इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

सूत्रों ने बताया कि बिन्नी के साथ चर्चा आखिरी चरण में है और वह जल्द ही किसी भी समय पार्टी में शामिल हो सकते हैं। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि इस संबंध में अंतिम फैसला शीघ्र किया जाएगा।

लक्ष्मीनगर से आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक बिन्नी ने पिछले साल आम आदमी पार्टी छोड़ दी थी। भाजपा में सूत्रों ने बताया कि चूंकि पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की अब तक घोषणा नहीं की है इसलिए यह पार्टी की प्रचार रणनीति को प्रभावित कर रहा है।

Trending news